फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will now have to buy expensive car and park in Delhi

दिल्ली में गाड़ी खरीदना और पार्किंग होंगे महंगे

Wed, 22 Apr 2015 12:21 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
Will now have to buy expensive car and park in Delhi

परिवहन विभाग ने अगर विशेषज्ञों और अन्य विभागों की सलाह मानी तो दिल्ली में पार्किंग महंगी हो जाएगी। परिवहन विभाग ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के 13 अप्रैल को आए आदेश को लेकर सुझाव मांगने के लिए मंगलवार को एक बैठक बुलाई।

विज्ञापन


इसमें परिवहन विभाग के अधिकारियों आईआईटी, वाहन बनाने वाली कंपनियां, विशेषज्ञ और एमसीडी समेत अन्य एजेंसियां शामिल हुईं। बैठक में मौजूद साउथ एमसीडी के एक अधिकारी ने सुझाव दिया कि राजधानी में पार्किंग की समस्या निपटने के लिए पार्किंग चार्ज प्रतिमाह वसूलना चाहिए।

विज्ञापन


उनके मुताबिक, जिनके पास अपने घर में पार्किंग नहीं है और वे सड़क पर वाहन खड़ा करते हैं, उनसे प्रतिमाह 5000 रुपये लिया जाना चाहिए।

गाड़ी खरीदना हुआ मंहगा

Will now have to buy expensive car and park in Delhi

यही नहीं, उन्होंने कहा कि अगर किसी घर में पहले से वाहन है और उसी परिवहन कार्यालय से संबंधित दूसरा वाहन खरीदा जा रहा है, भले ही वह दूसरे के नाम पर है तो उसका रजिस्ट्रेशन शुल्क दोगुने से ज्यादा बढ़ा देना चाहिए।


बैठक में मौजूद कई लोगों ने इस सुझाव का समर्थन किया। हालांकि अधिकारी फिलहाल इसे सुझाव ही बता रहे हैं। बैठक में मौजूद मोटर एक्सपर्ट एस.पी. सिंह ने बताया कि इस दौरान दस साल पुराने डीजल वाहनों को हटाने को लेकर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि एनजीटी का आदेश यह नहीं कहता था कि पुराने वाहनों को कंडम कर दो। वह उसे दिल्ली एनसीआर में चलाने से मना कर रहा है। बैठक में वाहन बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पुराने वाहनों को हटाने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed