{"_id":"1a00984b48d1dd8618efe54311a50b2b","slug":"will-meet-twice-in-the-allotment-of-cheap-flats-draw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार में पूरा होगा सस्ते फ्लैट्स के आवंटन का ड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार में पूरा होगा सस्ते फ्लैट्स के आवंटन का ड्रा
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 16 Oct 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते फ्लैट्स की स्कीम के सफल पांच हजार आवेदकों में करीब चार हजार को जल्द ही उनके घर का पता मिल सकता है। बाकी बचे करीब एक हजार आवेदकों के प्रमाण पत्रों की जांच में लगने वाले समय के मद्देनजर जीडीए अधिकारियों ने इस योजना का नंबर ड्रा दो चरणों में कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
पहले चरण में जिन चार हजार आवेदकों के प्रमाणपत्रों की जांच हो गई है, उनका ड्रा कराया जाएगा। जिन आवेदकों के प्रमाणपत्रों की जांच बाकी है।
उनका ड्रा अगले चरण में होगा। दूसरी ओर, बिल्डर प्रोजेक्ट में दिवाली पर लांच होने वाली स्कीम के ड्रा के फ्लैट्स की सूची जीडीए अधिकारियों ने तैयार कर ली है।
विज्ञापन
सस्ते फ्लैट्स की योजना में शामिल 2500 ईडब्लूएस और 2500 एलआईजी फ्लैट्स के लिए लॉटरी ड्रा हुआ है। जीडीए अधिकारियों ने इंटरनेट के जरिए जमा हुए दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन
बाकी एक हजार आवेदकों के दस्तावेजों की जांच बाकी है। यह वह आवेदक हैं, जो अन्य शहरों या राज्यों के निवासी हैं। दूसरी ओर जीडीए के पास फिलहाल चार हजार ईडब्ल्यूएस और एलआइजी फ्लैट्स की सूची भी तैयार है।
एक हजार फ्लैट्स के दस्तावेजों की जांच और फ्लैट नंबरों की सूची न होने के कारण नंबर-आरक्षण ड्रा की प्रक्रिया अटकी है।
जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि एक हजार आवेदकों के कारण चार हजार आवेदन प्रभावित न हों, इसके लिए नंबर ड्रा दो चरणों में कराने की योजना है।
दिवाली बाद जिन आवेदकों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है, उनका नंबर ड्रा निकाला जाएगा। बाकी की जांच पूरी होने के बाद दूसरे चरण में नंबर ड्रा होगा।
दिवाली स्कीम के लिए सूची तैयार
बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते फ्लैट्स की दूसरे चरण की योजना के लिए 1479 फ्लैट्स की सूची जीडीए को मिल गई है। जीडीए करीब 1500 ईडब्लूएस-एलआईजी फ्लैट्स की स्कीम दिवाली पर लांच करेगा।
जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि नई स्कीम में शामिल फ्लैट्स जोन-एक (राजनगर एक्सटेंशन) में होंगे। क्षेत्र के 12 बिल्डरों ने अपने प्रोजेक्ट के 740 ईडब्लूएस-739 एलआईजी फ्लैट्स की सूची सौंप दी है।
राजनगर एक्सटेंशन के जोनल प्लान पर हुई बैठक
राजनगर एक्सटेंशन में सुनियोजित प्लान के लिए जीडीए इसका जोनल प्लान तैयार करवा रहा है। जोनल प्लान के संदर्भ में जीडीए ने लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। बुधवार को इस संबंध में मिली आपत्तियों पर जीडीए वीसी संतोष यादव ने अधिकारियों संग बैठक की।
जीडीए में प्राधिकरण दिवस आज
जीडीए प्राधिकरण दिवस का आयोजन बृहस्पतिवार को होगा। शासनादेश के मुताबिक प्रत्येक माह के तीसरे बृहस्पतिवार को प्राधिकरण दिवस का आयोजन किया जाना है, लेकिन इस बार तीसरे बृहस्पतिवार को दिवाली है। इस कारण 16 अक्तूबर को ही प्राधिकरण दिवस आयोजित किया जा रहा है।