फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will introduce you to the history of democracy through tableaux

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड... झांकियों के जरिये लोकतंत्र के इतिहास से कराएंगे रूबरू

Wed, 24 Jan 2024 04:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 24 Jan 2024 04:12 AM IST
सार

देश के इतिहास में पहली बार तीनों सेनाओं की महिलाएं एक टुकड़ी के रूप में गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जनरल सुमित मेहता ने बताया, परेड में पहली बार परेड की शुरुआत रक्षा मंत्रालय की जगह संस्कृति मंत्रालय करेगा।

विज्ञापन
Will introduce you to the history of democracy through tableaux
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गुजरात की झांकी प्रदर्शित की गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के इतिहास में पहली बार तीनों सेनाओं की महिलाएं एक टुकड़ी के रूप में गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जनरल सुमित मेहता ने बताया, परेड में पहली बार परेड की शुरुआत रक्षा मंत्रालय की जगह संस्कृति मंत्रालय करेगा। इसमें परेड में लोगों को भारत में लोकतंत्र इतिहास से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। परेड में हजारों साल पुरानी कला, संस्कृति के साथ वर्ष 2047 में विकसित भारत की झलक भी दिखेगी।

विज्ञापन


भारत लोकतंत्र की जननी : केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय दो थ्री डी झांकियों के जरिये वैदिक काल,चंद्रगुप्त, विजय नगर साम्राज्य, छत्रपति शिवाजी, अशोक से लेकर संविधान सभा, ईवीएम तक के सफर की जानकारी मिलेगी। यह झांकियां पूरी तरह शोध पर आधारित हैं।
विज्ञापन


वंदे भारत में नारी शक्ति की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति
वंदे भारत में संकल्प से सिद्धि थीम पर दो सौ महिलाएं गौरवमयी इतिहास को नृत्य के माध्यम से दिखाएंगी। इसमें भरतनाट्यम, कथक, कुचिपड़ी, मोहिनी अट्टम, कथकली, मणिपुरी, सत्रिया पेश करेंगी। नृत्य के माध्यम से नारी शक्ति, विकसित भारत, पंच प्राण, संस्कृति, परंपरा और नए भारत 2047 के लक्ष्य को चित्रित किया जाएगा। 13000 विशेष अतिथि: प्रधानमंत्री के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के दर्शकों में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए पूरे देश से 13,000 लोगों को विशेष अतिथियों के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने लोग शामिल हैं। इसके अलावा वाइब्रेंट गांवों के सरपंच, स्वच्छ भारत अभियान, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्रों और सेंट्रल विस्टा परियोजना की महिला कार्यकर्ता, इसरो की महिला अंतरिक्ष वैज्ञानिक, योग शिक्षक (आयुष्मान भारत), अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन, पैरालंपिक पदक विजेताओं के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों के अलावा, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल लोग व प्रोजेक्ट वीर गाथा 3.0 के 'सुपर-100' एवं राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता के विजेता भी परेड में शामिल होंगे। विशेष मेहमानों को कर्तव्य पथ पर प्रमुख स्थान मिलेगा।

स्मारक सिक्का और टिकट भी जारी होगा
राष्ट्र इस वर्ष अपने गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, इसलिए रक्षा मंत्रालय समारोह के दौरान एक स्मारक सिक्का और  टिकट जारी करेगा। 

देशभर की 250 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के अध्यक्ष देखेंगे परेड
भारत सरकार के विशेष अतिथियों के तौर पर होंगे शामिल नई दिल्ली। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देशभर की 250 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के अध्यक्ष और उनके परिजन भारत सरकार के विशेष अतिथि के तौर पर इस बार कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2024 के साक्षी बनेंगे। मंत्रालय के मुताबिक पैक्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के पैक्स को लेकर 54 से ज्यादा अहम पहलें की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed