फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will able to get the marks tenth twelfth verified from today

Delhi: आज से करा सकेंगे दसवीं और बारहवीं के अंकों का सत्यापन, 20 मई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Tue, 16 May 2023 12:50 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 May 2023 12:50 AM IST
सार

इसकी शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है, लाभ 20 मई तक लिया जा सकता है। इसमें छात्रों को प्रति विषय पांच सौ रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
Will able to get the marks tenth twelfth verified from today
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बीते सप्ताह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं-बारहवीं के नतीजे जारी होने के बाद अब बोर्ड छात्रों को उनके अंकों के सत्यापन का अवसर देने जा रहा है। हर साल की तरह छात्रों को अंकों के सत्यापन के लिए उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी और पुनर्मूल्यांकन की सुविधा मिलेगी। इसकी शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है, लाभ 20 मई तक लिया जा सकता है। इसमें छात्रों को प्रति विषय पांच सौ रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


सीबीएसई के अनुसार अंकों का सत्यापन (वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स) करने के लिए दोनों कक्षाओं के छात्र 16 मई से 20 मई रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करना चाहता है तो उसे 31 मई से एक जून तक आवेदन करना होगा। इसमें बारहवीं के छात्रों को 700 रुपये व दसवीं के छात्रों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद पुनर्मूल्यांकन की सुविधा के लिए पांच जून से छ: जून रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन किया जा सकता है। इसमे प्रति प्रश्न 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

 


सीबीएसई की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जो छात्र उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी लेंगे, उन्हें ही इसके बाद पुनर्मूल्यांकन की सुविधा मिलेगी। पुनर्मूल्यांकन के परिणाम अंतिम होंगे और इसके खिलाफ कोई अपील या समीक्षा पर विचार नहीं किया जाएगा। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी ऑफलाइन आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed