फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wildlife lovers will be able to see rare species of chinkara in the zoo

Delhi: वन्य जीव प्रेमी चिड़ियाघर में देख सकेंगे दुर्लभ प्रजाति का चिंकारा, जयपुर से लाया गया जोड़ा

Sun, 14 May 2023 02:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 May 2023 02:25 PM IST
सार

चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों के बीच में अन्य वन्य जीवों की तरह चिंकारा भी आकर्षक का केंद्र रहते हैं। यहां आने वाले नए जानवरों के लिए बाड़े भी तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
Wildlife lovers will be able to see rare species of chinkara in the zoo
चिड़ियाघर में जयपुर से लाया गया दुर्लभ प्रजाति का चिंकारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन्य जीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। चिड़ियाघर में दुर्लभ प्रजाति के चिंकारा का जोड़ा जयपुर से लाया गया है। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चिंकारा यहां लाया गया है। अब यहां चार मादा और एक नर चिंकारा हो गए हैं। साथ ही, दिल्ली चिड़ियाघर से जयपुर में 15 काकड़ हिरण व दो बारहसिंगा को भेजा गया है। चिंकारा के लिए तैयारियां जोरों से चल रही थी।

विज्ञापन


चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों के बीच में अन्य वन्य जीवों की तरह चिंकारा भी आकर्षक का केंद्र रहते हैं। यहां आने वाले नए जानवरों के लिए बाड़े भी तैयार किए गए हैं। चिंकारा आने से चिड़ियाघर का आकर्षण और अधिक बढ़ेगा। जल्द ही और भी वन्य जीवों को यहां लाया जाएगा।

विज्ञापन

चिड़ियाघर के रेंज अधिकारी सौरभ वशिष्ठ ने बताया कि इन्हें लाने के लिए लंबे समय से प्रक्रिया चल रही थी। इनके लिए यह मौसम अच्छा रहता है। यह इस समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं। चिड़ियाघर में चिंकारा खुद को समायोजित कर सकें इसके लिए उन्हें हर संभव माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कदम के बाद से शहरवासियों को भी इन वन्य जीवों को देखने और व्यवहार समझने का मौका मिलेगा।

ऐसे होते हैं चिंकारा
यह हिरण प्रजाति के शर्मीले जीव होते हैं और इंसानी आबादी से बचकर रहते हैं। बिना पानी के यह लंबे समय तक रह सकते हैं। अमूमन यह अकेला रहना पसंद करते हैं। इनकी ऊंचाई कंधे तक 65 सेमी होती है और वजन 23 किलो तक होता है। गर्मियों में इसकी खाल का रंग लाल-भूरा होता है और पेट व अंदरूनी टांगों का रंग हल्का भूरा व सफेद होता है। सर्दियों में यह रंग और गहरा हो जाता है। सींग 31 सेमी तक लंबे होते हैं। चिंकारा मुख्य रूप से सूखे क्षेत्रों यानी राजस्थान व उसके आसपास के इलाकों में पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed