फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife suicide over husband left house without having food In Greater Noida

कल्पना ये तूने क्या किया: पति खाना खाए बिना घर से निकला तो पत्नी ने दे दी जान, फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 02 Apr 2023 10:19 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Apr 2023 10:19 PM IST
सार

पति खाना खाए बिना घर से निकला तो पत्नी ने फंदा लगाकर जन दे दी। दोनों की साल भर पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन
wife suicide over husband left house without having food In Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के जगनपुर गांव में एक नवविवाहिता महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला का पिता के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति खाना खाए बिना घर से चला गया था। जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अंबेडकर नगर के की रहने वाली कल्पना (20) दनकौर क्षेत्र के जगनपुर गांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। दोनों की करीब एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ग्रेटर नोएडा में स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। उसके बाद पति बिना खाना खाए घर से चला गया। शाम के समय महिला का शव घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मृतक महिला के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है। 

कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मायके वालों की शिकायत मिलने पर मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed