फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife strangled husband and kept dead body in septic tank for 5 days

घोंटा पति का गला फिर सेफ्टी टैंक में 5 दिन रखी उसकी लाश

Fri, 21 Aug 2015 03:30 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
Wife strangled husband and kept dead body in septic tank for 5 days

नजफगढ़ के जाफरपुर कलां इलाके में एक पत्नी ने अपने पति की गला घोटकर हत्या कर दी। इस घटना के सामने आने से इलाके में सनसनी मच गई है और चारों तरफ इसी घटना की चर्चा है।

विज्ञापन


यहीं नहीं आरोपी महिला ने पति का गला घोंटने के बाद उसकी लाश एक दिन के लिए बेड में छुपा दी। इतना ही नहीं एक दिन के बाद तो महिला ने हद कर दी और उसने पति की लाश को घर के सेफ्टी टैंक में डाल दिया और उसे सीमेंटेड करा दिया।

विज्ञापन


इस घटना का खुलासा बृहस्पतिवार को हुआ। पुलिस ने बताया है कि आरोपी पत्नी ने पति की हत्या 15 अगस्त को रात करीब 10:30 बजे की थी। मृतक का नाम ओम भारद्वाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को भी नहीं पता थी मां की करतूत

Wife strangled husband and kept dead body in septic tank for 5 days

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ओम भारद्वाज ऑटो ड्राइवर है और वो रोज शराब पीकर आता था। शराब पीकर घर आने के बाद वो अपनी प‌त्नी से झगड़ा करता था और इसी आदत से तंग आकर पत्नी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

गौरतलब है‌ कि इनके दो बच्चे हैं और हत्या के वक्त दोनों ही घर की पहली मंजिल पर थे जिसकी वजह से उन्हें इस बारे में पता नहीं चला। घटना के बाद से ही महिला और उसके बच्चों ने मोहल्ले में जाना बंद कर दिया था।

महिला ने रिश्तेदारों से भी बात करना बंद कर दिया था। लेकिन बृहस्पतिवार को उसका जमीर जागा और उसे अपनी जेठानी को फोन कर सारी बात बता दी।

आत्मग्लानि के बाद जेठानी को बताई सारी बातें

Wife strangled husband and kept dead body in septic tank for 5 days

सारी जानकारी मिलते ही जेठानी अपने पति के साथ उसके घर पहुंची। इसी बीच जेठानी ने पुलिस को फोन कर भी घटना की सारी जानकारी दे दी थी।

पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंची और सेफ्टी टैंक तोड़क ओम भारद्वाज की लाश निकाली गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि पति आरोपी महिला को हर रोज शराब के नशे में पीटता था और इसी वजह से तंग आकर उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed