फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife Plead to the crowd , no one shows mercy for her husband

पति की जान की भीख मांगती रही पत्नी, भीड़ ने नहीं किया रहम

Mon, 25 Jan 2016 01:26 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
wife Plead to the crowd , no one shows mercy for her husband

भलस्वा डेयरी इलाके में रविवार को रफीकुल की पत्नी फूलजान भीड़ से पति को छोड़ने के लिए रहम की भीख मांगती रही, लेकिन किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी।

विज्ञापन


आरोप है कि यहां कुछ लोगों ने फूलजान से जबरदस्ती करने की भी कोशिश की। इसके बाद वह जेजे कॉलोनी स्थित अपने घर की ओर भागी और अन्य लोगों के साथ घटनास्थल तक  पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


रफीकुल दम तोड़ चुका था। परिजनों का आरोप है कि फूलजान से 100 नंबर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

वह पहुंची तो वहां रफीकुल खंभे से बंधा हुआ था

wife Plead to the crowd , no one shows mercy for her husband

रफीकुल के चचेरे भाई शेख नासिर ने बताया कि मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी रफीकुल की मां छोटे बेटे शफीकुल के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहती है, जबकि रफीकुल बी-7, जेजे कॉलोनी, भलस्वा डेयरी में पत्नी फूलजान व तीन बच्चों के साथ रहता था।


रफीकुल छोटा-मोटा काम करता था। बताया गया कि रविवार सुबह चाय पीने के बाद वह घर से निकल गया। करीब 10:30 बजे फूलजान के पास एक अज्ञात शख्स ने फोन कर पति को चोरी के आरोप में पकड़ने की बात बताई।

फूलजान जब अपनी बड़ी बहन अरजान के साथ पहुंची तो वहां रफीकुल खंभे से बंधा हुआ था। भीड़ ने ट्रक चालक से लूटे गए पांच हजार रुपये फूलजान से मांगे।

हथियार से उसके भाई के हाथ की नसें काटी गईं

wife Plead to the crowd , no one shows mercy for her husband

मना करने पर लोगों ने उसे गोदाम में खींचने की कोशिश की। इस बीच वह पति को छोड़ने के लिए रहम की भीख मांगती रही, लेकिन लोग रफीकुल को पीटते रहे। वहीं नासिर का आरोप है कि धारदार हथियार से उसके भाई के हाथ की नसें काटी गईं।


पीड़ित परिजनों ने रफीकुल पर लगे लूट के आरोप को बेबुनियाद बताया। उसके भाई का कहना था कि रफीकुल ने कभी कोई चोरी या लूटपाट नहीं की। पहले भी पुलिस ने उसे जानबूझकर फंसाया था।

किसी और वजह से उसे पकड़कर पीटा गया और मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रफीकुल पर वर्ष 2011 में हमला कर लूटपाट करने का मामला भलस्वा डेयरी थाने में दर्ज है। उनकी सूचना के मुताबिक रफीकुल लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed