फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife Murdered her Husband due to making distance with boyfriend

प्रेमी से दूरी बनाने पर की पति की हत्या, गिरफ्तार

Fri, 08 Feb 2019 04:06 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 08 Feb 2019 04:06 AM IST
विज्ञापन
Wife Murdered her Husband due to making distance with boyfriend
dead body

कृष्णा नगर में मंगलवार देर रात चलते ऑटो में चालक रोहित की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी निखिल चौधरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, रोहित पत्नी के साथ मारपीट और उसे टॉर्चर करता था। इसी वजह से रोहित की पत्नी आरोपी के संपर्क में आई थी, लेकिन रोहित की पत्नी ने निखिल से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। इससे खफा होकर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर रोहित की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस की मानें तो निखिल के खिलाफ यूपी में हत्या, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात को गीता कॉलोनी निवासी रोहित की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई, जिसमें बाइक सवार दो युवक रोहित की हत्या के बाद भागते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रोहित के भाई ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी भाभी के निखिल नामक युवक से संबंध थे। उसी ने रोहित की हत्या की है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने सागरपुर से आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक व पिस्टल भी बरामद कर ली। पूछताछ के बाद आरोपी ने हत्या की बात कुबूल कर ली। 

फेसबुक के जरिये हुई थी दोस्ती
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि चार-पांच साल पहले फेसबुक के जरिये रोहित की पत्नी आरोपी निखिल के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो आरोपी उसके घर भी आने जाने लगा था। यह बात रोहित को पसंद नहीं थी। उसने कई बार निखिल को उसकी पत्नी से दूर रहने के लिए भी कहा था। इधर रोहित की पत्नी ने निखिल के खिलाफ छेड़छाड़ के तीन मामले भी दर्ज कराए थे। इधर इतना सब होने के बाद भी रोहित की पत्नी पति को छोड़कर निखिल के साथ घर छोड़कर चली गई थी। 20-25 दिन रहने के बाद वापस पति के पास लौट आई थी, लेकिन निखिल चाहता था कि उसकी प्रेमिका उसके साथ ही रहे।

झील चौक के पास किया था इंतजार
आरोपी निखिल को अच्छी तरह पता था कि रोहित अपना ऑटो कहां खड़ा करता है। घटना वाले दिन निखिल ने झील चौक के पास रोहित का इंतजार किया। इस बीच रोहित एक सवारी को छोड़ने गीता कॉलोनी चला गया। वहां से लौटते समय निखिल ने अपने साथी के साथ मिलकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। घर के पास पहुंचने पर आरोपी ने चलते ऑटो में ही रोहित पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed