फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife make plan with her son to kill husband in noida

अवैध संबंध से त्रस्त पत्नी ने बेटे संग रची पति के हत्या की साजिश

Sun, 25 Oct 2015 10:32 AM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
wife make plan with her son to kill husband in noida

नोएडा के रबूपुरा में तीन महीने पहले गांव मिर्जापुर निवासी किसान विजयपाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या कराने का आरोप उसकी पत्नी और बेटे पर है।

विज्ञापन


बलराम गैंग को चार लाख की सुपारी देकर हत्या कराई गई। हत्या के पीछे कारण बताया गया है कि जमीन अधिग्रहण में मिली मुआवजे की राशि को विजयपाल मथुरा जिले की किसी महिला पर खर्च कर रहा था। पुलिस ने आरोपी पत्नी, बेटे और एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


फरार तीन बदमाशों की तलाश जारी है। शनिवार को एसओ अजय कुमार ने बताया कि 2 अगस्त को विजयपाल का शव मेरठ स्थित एक नाले में पड़ा मिला था। विजयपाल के भाई अजयपाल ने उसके बेटे विनोद के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना में पता चला कि एक अगस्त को खुर्जा निवासी शादाब ने विजयपाल को फोन कर रबूपुरा स्थित पुराने बस अड्डे बुलाया था, जहां से उसे अगवा करके मेरठ ले जाया गया था।

वहां बलराम गैंग के गुर्गे मेरठ निवासी अजय उर्फ लाड़े और विपिन के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव नाले में फेंक दिया था।

मुआवजे का पैसा दूसरी महिला पर खर्च करता था

wife make plan with her son to kill husband in noida

पुलिस ने विजयपाल की पत्नी अमरवती, बेटे विनोद को हत्या की साजिश रचने और हत्या के आरोप में बलराम गैंग के खुर्जा निवासी बदमाश शादाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में बलराम ठाकुर को भी हत्या की साजिश का आरोपी बनाया है।

पुलिस के मुताबिक, विजयपाल की जमीन का अधिग्रहण हुआ था, जिसका करीब 80 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। इसमें से 35 लाख की उसने मथुरा जिले के थाना छाता के गांव तरौली में 18 बीघा जमीन खरीदी थी।

आरोप है कि वह जब जमीन की देखभाल करने तरौली जाता तो इसी बीच एक महिला से उसके अवैध संबंध बन गए। विजयपाल उस महिला पर खूब पैसे उड़ाने लगा। यह बात उसकी पत्नी और बेटे को रास नहीं आई।

पुलिस को भी किया गुमराह

wife make plan with her son to kill husband in noida

पत्नी और बेटे ने विजयपाल को मारने की साजिश रच डाली। उन्होंने खुर्जा निवासी अपने दामाद के दोस्त शादाब को इस बारे में बताया। शादाब लूट के एक मामले में जमानत पर है। उसने मां-बेटे की मुलाकात बुलंदशहर जेल में बंद बलराम ठाकुर से कराई। सौदा 4 लाख्‍ा में तय हुआ।

11 जुलाई को विजयपाल खेत से लौट रहा था। शादाब और बलराम गैंग के सदस्य ने उस पर गोली चला दी। उसके हाथ में गोली लगी और वह बच गया। विजयपाल ने बेटे विनोद की ससुराल पक्ष पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विजयपाल का शव मेरठ में मिलने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर यहां कोतवाली में शव रखकर रातभर हंगामा किया था। उन पर किसी को शक न हो इसके लिए विनोद की ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed