पड़ोसी से लैपटॉप लाई पत्नी, काट दिया गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर होती नोकझोंक का परिणाम बृहस्पतिवार देर रात हत्या तक पहुंच गया। गेझा रोड, गोयल कॉलोनी, भंगेल में लैपटॉप को लेकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
इसके बाद आरोपी ने स्वयं थाने में जाकर गुनाह कबूल लिया। हालांकि, पुलिस को पहले ही मकान का किराया वसूलने वाले से हत्या की बात पता चल चुकी थी।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि रात में वह काम के बाद जब घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी कहीं से फिल्म देखने के लिए एक लैपटॉप मांगकर लाई थी।
फिल्म देखने की जिद ने ले ली जान
पत्नी ने उससे लैपटॉप पर जब फिल्म दिखाने की बात कही तो उसने इनकार कर टीवी देखने की बात कही। इस पर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा और अंजाम कत्ल तक पहुंच गया।
उसने बताया कि पत्नी अपने मोबाइल पर देर तक किसी से बात करती थी। इसको लेकर भी उसे अर्चना पर शक था। जानकारी के अनुसार, कानपुर निवासी भानुप्रताप मिश्रा ने बेटी अर्चना की शादी मूलरूप से इटावा के रहने वाले बृजेश से चार साल पहले की थी। अर्चना की यह दूसरी शादी थी।
तलाक के बाद बृजेश से उसकी शादी हुई थी। बृजेश फेज टू में एक निजी कंपनी में काम करता है जबकि अर्चना एक निजी अस्पताल में नर्सिंग का काम करती थी।
घर से चाकू लेकर निकला और पहुंच गया थाने
दोनों की एक ढाई साल की बेटी हैं और वे गेझा रोड, गोयल कॉलोनी भंगेल में चरण सिंह के मकान पर किराये पर रहते हैं। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात से ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।
देर रात दोनों के बीच इतनी तकरार बढ़ गई कि करीब 3 बजे बृजेश ने अर्चना की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। दोपहर तक वह अपने घर पर ही रहा।
इसके बाद वह घर से चाकू लेकर निकला और पड़ोसियों से बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस दौरान मकान का किराया वसूलने और देखरेख करने वाले ओमपाल सिंह ने दोपहर 2 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पहले बेटी को पड़ोस में छोड़ा और चला गया थाने
फेज टू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अर्चना के मायके वालों को कानपुर फोन कर दिया। शाम 5 बजे आरोपी पति ने खुद थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया।
बेटी को छोड़ने गया था
आरोपी ने बताया कि घर से निकलने के बाद वह अपनी ढाई साल की बेटी को पास ही में रहने वाली एक जानकार के घर देखभाल के लिए छोड़ने गया था। इसके बाद वह थाने पहुंच गया।