{"_id":"5ba31e38867a557ffa246429","slug":"wife-goes-to-parents-house-then-husband-climb-on-tower-in-anger-for-7-hours-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी गई मायके तो खाना लेकर टावर पर चढ़ा, 7 घंटे तक मची रही अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी गई मायके तो खाना लेकर टावर पर चढ़ा, 7 घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Sep 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
पत्नी गई मायके तो टावर पर चढ़ गया युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिमी जिले के भलस्वा डेयरी इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर एक शख्स टावर पर चढ़ गया। मजे की बात यह रही कि शख्स अपने साथ खाना लेकर गया था।
विज्ञापन
वह पत्नी से बात करने के बाद ही नीचे उतरने की बात कह रहा था। यह ड्रामा करीब सात घंटे तक चला। इस दौरान टावर के नीचे भारी भीड़ जमा हो गई थी। भलस्वा डेयरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिक्शा चलाने वाला सुनील भलस्वा डेयरी इलाके में रहता है। उसके तीन बच्चे है। सुनील का पत्नी से झगड़ा चल रहा है। इसके चलते पत्नी मायके चली गई थी। इससे तनाव में आकर वह बुधवार सुबह इलाके में स्थित टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड व कैट्स एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सुनील को फोन कर उसे समझाने की कोशिश की। परिजनों को मौके पर बुलाया गया लेकिन वह पत्नी को मौके पर बुलाने की रट लगाता रहा।
करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद पत्नी से बात कराने की बात कहकर सुनील को नीचे उतारा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुनील के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।