फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife filed suit against MoDabad's DPRO

मुरादाबाद के डीपीआरओ के खिलाफ पत्नी ने कराया मुकदमा, कई गंभीर आरोप

Wed, 23 Sep 2020 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Sep 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Wife filed suit against MoDabad's DPRO
मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के डीपीआरओ (जिला पंचायती राज अधिकारी) राजेश कुमार सिंह के खिलाफ पत्नी मनीषा सिंह ने नोएडा के महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाने में डीपीआरओ पर अवैध रूप से दूसरी शादी करने, गाली देने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने ननद और नंदोई को भी आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मनीषा सिंह ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है कि उनकी शादी वर्ष 1992 में राजेश कुमार सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए जुल्म सहती रही। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई। सेक्टर-52 नोएडा निवासी मनीषा ने पुलिस को बताया कि पति अक्सर कई दिन तक घर से गायब रहते थे और कुछ नहीं बताते थे। कोरोना के दौरान उन्होंने पत्नी को बताया था कि वह मुरादाबाद में ही ड्यूटी पर हैं और उन्हें होम क्वारंटीन का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान मनीषा ने उन्हें गाजियाबाद के मकान में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। मनीषा ने जब विरोध किया तो उनसे मारपीट की गई। मनीषा ने पति पर सरकारी पद का दुरुपयोग करने और सरकारी वाहन का अवैध रूप से इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। 

उच्च अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed