देवरानी के साथ पति को आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
अवैध संबंध का पता चलने पर पत्नी ने दी जान
- 32 वर्षीय महिला ने शनिवार को खाया था जहरीला पदार्थ, जीटीबी अस्पताल में तोड़ा दम
- पुलिस को मृतका के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पति से पूछताछ जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में पति के देवरानी से अवैध संबंध का पता चलने पर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतका की शिनाख्त बदायूं (उप्र) निवासी सीमा देवी (32) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद सीमा का शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
सीमा के भाई के आरोपों की हर्ष विहार पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सीमा अपने पति हरि सिंह के साथ मंडोली एक्सटेंशन मेें रहती थी। दोनों की शादी को 15 साल बीतने के बाद भी कोई बच्चा नहीं था।
सीमा निजी कंपनी में कार्यरत थी, वहीं पति कपड़े की दुकान चलाता है। हरि सिंह भी बदायूं का ही रहने वाला है। कुछ समय पूर्व हरि के छोटे भाई की बदायूं में हत्या हो गई थी। उसकी पत्नी सपना (बदला हुआ नाम) वहीं रहती है।
दो बार पति को देवरानी के साथ देखा
सीमा के भाई सोनू ने बताया कि 12 जून को हरि सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम में सपना के साथ गांव के अन्य लोग भी दिल्ली आए थे। अगले दिन सभी मेहमान लौट गए, लेकिन सपना रुक गई।
14 जून को उसकी बहन ने अपने पति को सपना के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद दोनों में खूब झगड़ा हुआ था। इसके बाद 17 जून की सुबह के समय दोबारा सीमा ने हरि को सपना से बात करते देख लिया था।
इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान रविवार को सीमा ने दम तोड़ दिया। सोनू ने अपने जीजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।