फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife caught girlfriend and her friends from army husband in Bulandshahr

आशिक मिजाज फौजी: पत्नी ने प्रेमिका और उसकी सहेलियों संग इस हाल में पकड़ा, फिर गुस्से में पति का हाल किया बेहाल

Mon, 20 Nov 2023 03:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 Nov 2023 03:00 PM IST
सार

पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पति के सिर से खून भी बहता हुआ दिखाई दे रहा है। फौजी ने अपनी पत्नी के चचेरे भाइयों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Wife caught girlfriend and her friends from army husband in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एमएमआर मॉल में अपने दोस्तों व महिला मित्रों के साथ बर्थडे पार्टी में आए फौजी को उसकी पत्नी व ससुराल वालों ने पकड़ लिया। साथ ही परिवार के लोगों ने फौजी की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पति के सिर से खून भी बहता हुआ दिखाई दे रहा है। फौजी ने अपनी पत्नी के चचेरे भाइयों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एमएमआर मॉल में पहासू क्षेत्र निवासी फौजी अपनी महिला मित्र व उसकी सहेलियों के साथ मॉल में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने और शॉपिंग करने के लिए आया था। इस दौरान प्रेमी की पत्नी और परिवार के लोगों को इसकी भनक लग गई। परिवार के साथ पत्नी मॉल पहुंच गई। साथ ही पति को रंगेहाथ प्रेमिका के साथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने फौजी की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर काफी देर तक हंगामा चला। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कोतवाली देहात पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। साथ ही फौजी ने मामले में पत्नी के चचेरे भाइयों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने मामले में फौजी का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed