फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife beaten to death on suspicion of illicit relationship accused arrested

पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला: रात में हुआ झगड़ा, कत्ल के बाद शव कंधे पर उठाया... नाले में फेंककर रची झूठी कहानी

Mon, 17 Nov 2025 07:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Nov 2025 07:16 PM IST
सार

आरोपी पति की हरकतों पर शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Wife beaten to death on suspicion of illicit relationship accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

महेंद्र पार्क इलाके में अवैध संबंध के शक में युवक ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए नाले में फेंक दिया। महिला की शिनाख्त श्वेता शर्मा के रूप में हुई।  

विज्ञापन

अगले दिन महिला का शव नाले में पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली तभी महिला का पति विष्णु बिना बुलाए घटनास्थल पर पहुंच गया और विलाप करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब 4.30 बजे महेंद्र पार्क थाना पुलिस को जहांगीरपुरी के एसएमए औद्योगिक क्षेत्र के नाले के ड्रेनेज लाइन के पास महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली।
 

विज्ञापन

पुलिस शव को नाले से निकालकर छानबीन कर ही रही थी कि जहांगीरपुरी के उद्योग नगर का रहने वाला 31 साल का विष्णु शर्मा वहां पहुंचा और मृत महिला की पहचान अपनी पत्नी श्वेता शर्मा के रूप में की।

पत्नी का शव मिलने के बाद वह वहां विलाप करने लगा। उसने बताया कि पत्नी झगड़ा कर रात में कहीं चली गई थी। विष्णु के हावभाव से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जांच में पता चला कि विष्णु शर्मा पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। वह मजदूरी करता है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे लंबे समय से पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था। 

13 नवंबर की रात नौ बजे इसी बात पर झगड़ा हुआ और उसने पत्नी की हत्या करने का फैसला किया। फुटेज में आरोपी विष्णु शर्मा अपनी पत्नी श्वेता के शव को कंधे पर उठाकर नाले की ओर जाते हुए दिख रहा है। जांच में पता चला कि आरोपी आदतन अपराधी है। उस पर पहले से आबकारी अधिनियम और घर में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed