फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife beat husband On reaching home after drinking alcohol

पत्नी की मार: शराब पीकर घर पहुंचे पति का पत्थर से फोड़ा सिर, तीन दिन बाद होश आने पर पहुंचा पुलिस के पास

Mon, 09 May 2022 09:44 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद। 
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 May 2022 09:44 AM IST
सार

चोट इस कदर लगी कि युवक को तीन दिन बाद होश आया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। होश में आने पर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
wife beat husband On reaching home after drinking alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देर रात शराब पीकर घर आना एक युवक को भारी पड़ गया। पत्नी ने पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। चोट लगते ही युवक बेहोश हो गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चोट इस कदर लगी थी कि युवक को तीन दिन बाद होश आया। रविवार को पुलिस ने युवक की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
सेक्टर-56 स्थित दिलीप कॉलोनी निवासी तैयब ने पुलिस को बताया है कि 26 अप्रैल को वह अपने बेटे परवेज के साथ गांव धौज में अपने दोस्त के बेटे की शादी में गया था। यहां तैयब ने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी। समारोह के बाद पिता-पुत्र रात करीब डेढ़ बजे घर पहुंचे। 

विज्ञापन

पत्नी ने दूसरी मंजिल से नीचे झांककर देखा
उन्होंने जैसे ही दरवाजा खटखटाया। तैयब की पत्नी ने दूसरी मंजिल से नीचे झांककर देखा। उसने लड़खड़ाते कदमों से अंदाजा लगाया कि तैयब ने शराब पी रखी है। ये देख वह तैश में आ गई और वहीं से खरी-खोटी सुनाने लगी।

होश में आने पर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई
आरोप है कि पत्नी ने एकदम से पत्थर उठाकर तैयब की तरफ फेंका जो सीधे  सिर में जा लगा। पत्थर लगते ही वह बेहोश होकर घर के बाहर गिर पड़ा। ये देख बेटे ने 112 पर सूचित दी। पुलिस ने तैयब को अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन तक वह बेहोश रहा। होश में आने पर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर-58 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed