फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife and 10 month old son thrown from second floor in delhi

पत्नी और 10 माह के बेटे को दूसरी मंजिल से फेंका, वजह जान पुलिस भी चौंकी

Sat, 18 Aug 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Aug 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Wife and 10 month old son thrown from second floor in delhi
फाइल फोटो
पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक शख्स ने अपनी भाभी के साथ मिलकर पत्नी और 10 माह के मासूम बेटे को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गनीमत रही कि मासूम बच गया।
विज्ञापन


गंभीर घायल सुषमा (24) को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंडावली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुषमा का बयान लेकर पति व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार की रहने वाली सुषमा की शादी 2015 में बिहार निवासी अभिमन्यु से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिमन्यु मेट्रो में अस्थायी कर्मचारी है। दोनों का बेटा आर्यन है। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद सुषमा ने मायके जाकर रहना शुरू कर दिया। परिजनों ने समझौता करा दिया। एक बार पति-पत्नी का झगड़ा मंडावली थाने पहुंचा, जिसमें पुलिस ने समझौता करा दिया था।

घटना 12 अगस्त रात की है। अभिमन्यु ने खाना खाया तो सुषमा ने पति से कुछ देर के लिए बच्चे को लेने की बात कही। इस पर अभिमन्यु नाराज हो गया। दोनों की बहस के बीच सुषमा की जेठानी गायत्री देवी पहुंच गई।

सुषमा का आरोप है कि दोनों उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इस बीच अभिमन्यु ने सुषमा को जोर से धक्का दिया। उस समय आर्यन सुषमा की गोद में था। सुषमा रैलिंग से टकराई तो वह अचानक टूट गई। सुषमा आर्यन के साथ करीब 18 फुट ऊंचाई से नीचे गिरी और गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed