फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why woman started crying after meeting Manish Sisodia

सिसोदिया से मिलकर क्यों रो पड़ी महिला?

Wed, 01 Jan 2014 12:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Jan 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
Why woman started crying after meeting Manish Sisodia

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को मेट्रो में सफर किया। मेट्रो में लक्ष्मी नगर से सवार होकर वह द्वारका स्थित एक सरकारी स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में सफर कर रहे लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन


यहां एक महिला ने उन्हें बताया कि उनका बेटा विदेश में रहता है, लेकिन कंपनी उसे भारत लौटने नहीं दे रही। अपना दुखड़ा बताते हुए महिला रो पड़ी। इस पर मनीष ने महिला को ढांढस बंधाया। सिसोदिया के मुताबिक, आम आदमी के सीधे संपर्क में रहने से उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें सुलझाना आसान हो जाता है।
विज्ञापन


मेट्रो के जरिए द्वारका सेक्टर-11 स्थित प्रतिभा बाल विकास विद्यालय के वार्षिक समारोह में पहुंचे शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान का भविष्य कक्षाओं से तय होगा पीएम या सीएम ऑफिस से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति अपनी जिंदगी के 20 साल शिक्षा व्यवस्था को सौंपता है ताकि यह व्यवस्था उसे समाज के लिए बेहतर नागरिक बना दे। हम उसे तकनीकी तौर पर तो विकसित कर देते हैं, लेकिन समझदार नहीं बना पाते।


हम उसे नौकरी के लायक बनाते हैं, लेकिन उसमें विश्वास पैदा नहीं कर पाते हैं। शिक्षकों का मान बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed