फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   why the land give at throwaway prices to CM's daughter Partners

सीएम की बेटी के साझीदारों को कौड़ियों के भाव क्यों दी गई जमीन

Thu, 03 Mar 2016 05:24 AM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 05:24 AM IST
विज्ञापन
why the land give at throwaway prices to CM's daughter Partners

आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में आनंदी बेन पटेल की बेटी अनार पटेल के व्यावसायिक साझीदारों को करोड़ों की जमीन कौड़ियों में दे दी गई, जबकि उसी इलाके की एक गौ सेवा ट्रस्ट को जमीन काफी महंगी दर पर दी गई।

विज्ञापन


मामले की जांच के लिए पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक एसआईटी गठित करने के साथ ही गुजरात की मुख्यमंत्री का इस्तीफा भी मांगा। इसके अलावा आप ने गुजरात सरकार से आठ सवाल भी पूछे।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए पार्टी नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि 2011 में गुजरात के अमरेली जिले में जिस वक्त अनार पटेल को 15 रुपये/ वर्ग मीटर की दर से जमीन दी गई, उसी वक्त उसी इलाके में गौ सेवा ट्रस्ट को 671 रुपये/वर्ग मीटर की कीमत पर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में प्रधानमंत्री की भूमिका संदिग्ध है

why the land give at throwaway prices to CM's daughter Partners

उस समय स्टांप ड्यूटी 180 रुपये/वर्ग मीटर थी। यह सार्जवनिक जमीन की जबरदस्त लूट का मामला है। वहीं, आशुतोष ने कहा कि इतनी बड़ी लूट तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति के बगैर नहीं हो सकती।


उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में प्रधानमंत्री की भूमिका संदिग्ध है। ऐसे में मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक एसआईटी का गठन हो।

वहीं, जांच पूरी होने तक गुजरात की मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को मामले में अपनी खामोशी तोड़नी चाहिए।

आप के ये हैं आठ सवाल

why the land give at throwaway prices to CM's daughter Partners

1. आनर पटेल के व्यावसायिक साझीदारों को किस आधार पर जमीन दी गई।
2. कीमत तय करने का तरीका क्या था।
3. एक ही इलाके में दो लोगों को दी गई जमीन के रेट में फर्क क्यों है।
4. पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन क्यों किया गया।
5. वन अधिकारी के सवाल उठाने के बावजूद वन कानूनों को क्यों अनदेखा किया गया। वन कानूनों को बदला क्यों गया।
6. कौड़ियों के भाव जमीन देने के पीछे छिपा एजेंडा क्या था।
7. अनार पटेल के बिजनेस पार्टनर को जमीन सौंपने का सरकार के पास क्या तुक था। वह भी तब, जब उन्हें होटल इंडस्ट्री और रिसॉर्ट चलाने का कोई तर्जुबा नहीं है।
8. तयशुदा समय में जमीन का इस्तेमाल न होने पर आवंटियों को आवंटन रद्द करने का नोटिस क्यों नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed