{"_id":"5ad6177b4f1c1b5c098b515e","slug":"why-not-kejriwal-apologized-to-police-personnel-asks-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों से माफी क्यूं नहीं मांग सकते केजरीवाल - हाईकोर्ट ने पूछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों से माफी क्यूं नहीं मांग सकते केजरीवाल - हाईकोर्ट ने पूछा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Apr 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस कर्मियों के लिए ठुल्ला शब्द प्रयोग करने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि वह पुलिस कर्मियों से माफी क्यूं नहीं मांग सकते, जबकि इससे पहले वह वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत अन्य लोगों से माफी मांग चुके हैं।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति अनू मल्होत्रा की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री अपने अन्य बयान के लिए लोगों से माफी मांग रहे हैं तो वह ऐसा ही पुलिसकर्मी के मामले में करके मामले को खत्म क्यों नहीं कर लेते। इस पर मुख्यमंत्री के वकील ने कहा कि वह इस संबंध में निर्देश लेंगे। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 29 मई को सूचीबद्ध की।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि केजरीवाल ने अपनी एक सभा में पुलिस के लिए ठुल्ला शब्द का प्रयोग किया था। इसे लेकर एक पुलिस कांस्टेबल ने अदालत में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करवा दिया था। अदालत ने केजरीवाल को तलब किया था।
विज्ञापन
इस बाबत केजरीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें तलब करने के निचली अदालत के आदेश को रद्द करने की मांग की है। इसी याचिका पर सुनवाई के दौरान जज ने उन्हें पुलिस कर्मी से माफी मांगकर मामले को सुलझा लेने की सलाह दी।