फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why Kejriwal do not movement in BJP government : Rahul Gandhi

BJP सरकार में आंदोलन क्यों नही करते केजरीवाल: राहुल गांधी

Fri, 30 Jan 2015 07:45 AM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 07:45 AM IST
विज्ञापन
Why Kejriwal do not movement in BJP government : Rahul Gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार के लिए शास्त्री पार्क की रैली में उतरे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल पर एक ही तीर से वार किए। राहुल ने कहा कि भाजपा और आप नेता वादा करते हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं करते।

विज्ञापन


यह संदेश भी दिया कि सरकार चलानी कांग्रेस को आती है, धरना देने से सरकार नहीं चलती। राहुल गांधी ने कहा कि न तो विदेश से काला धन वापस आया और न ही भ्रष्टाचार कम हुआ। उन्होंने कहा, आपको बेशक 15 लाख रुपये नही मिले, लेकिन यह सच है कि मोदी जी ने 10 लाख रुपये का सूट पहना है। ऐसे लोग गरीबों का क्या भला करेंगे। कहते थे महंगाई कम होगी। यूपीए की सरकार थी तो कच्चा तेल 140 डॉलर का था, अब सिर्फ 40-45 डॉलर का है, लेकिन पैसा आपकी जेब में नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों के बजाय सिर्फ 3-4 उद्योगपतियों को सपना दिखाना चाहती है। दिल्ली के बाहर से आने वाले ऐसा सपना न देखें। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि यूपीए सरकार ने जो योजनाएं चलाईं, उसका फायदा गरीबों को मिला। आपने कहा कि भ्रष्टाचार कम करो, रोजगार दो, लेकिन झाड़ू पकड़ा दी। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका चले गए, 26 जनवरी को वहां के राष्ट्रपति को बुला लिया। भारत को क्या मिला?
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए सरकार में केजरीवाल क्यों नहीं करते आंदोलन

Why Kejriwal do not movement in BJP government : Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं, प्रगति में हर व्यक्ति शामिल हो, लेकिन ये दल गरीब को सत्ता से बाहर रखना चाहते हैं। आसान तरीका है गरीब और अल्पसंख्यकों को बांटो, कांग्रेस का वोट बांटो। आम आदमी पार्टी यही कर रही है।


इनका एक ही लक्ष्य है कि कांग्रेस सत्ता में न आए। जो पहले इनकी नेता थीं, वह अब भाजपा की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी हैं। जो आम आदमी पार्टी छोड़ता है, भाजपा में जाता है। दोनो का लक्ष्य एक ही है।

राहुल ने कहा कि जब यूपीए सरकार थी तो केजरीवाल आए और भ्रष्टाचार व बलात्कार के खिलाफ आवाज उठाई। एक मिनट का मौका मिलता था तो आंदोलन शुरू हो जाता था। अब एनडीए की सरकार है। बलात्कार मामले 30 फीसदी बढ़े, भ्रष्टाचार नहीं रुका लेकिन केजरीवाल आंदोलन नहीं कर रहे हैं।

अब केजरीवाल को क्या हो गया

Why Kejriwal do not movement in BJP government : Rahul Gandhi

जहां कांग्रेस की सरकार होती है, वहा आंदोलन करते हैं, जहां भाजपा की सरकार होती है आंदोलन नहीं करते। वो सिर्फ कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं। कांग्रेस गरीबों की पार्टी है, यहां कमजोर नहीं होगी।


दिल्ली में कांग्रेस का सीएम बनेगा तो भाईचारे की सरकार चलेगी। 15 साल सरकार चलाई और दंगे नहीं हुए। एक दो कमियां रह गईं, उसे पूरा करेंगे।

जो भी कांग्रेस का सीएम बनेगा, सबसे पहले ठेकेदारी खत्म करेगा और हर व्यक्ति को छत व घर का अधिकार देगा। कांग्रेस 49 दिन की सरकार की तरह भागेगी नहीं, लड़ेगी। पहली बार देखा कि मुख्यमंत्री धरना दे रहा है। ऐसे सरकार नहीं चलती। कांग्रेस को सरकार चलानी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed