एसएचओ पर अलग हैं अलका और स्वाति के बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग में सोमवार शाम कश्मीरी गेट एसएचओ ने अलका लांबा मामले में रिपोर्ट जमा कर दी है।
हालांकि अलका ने ट्वीटर पर नई बहस छेड़ दी है कि एसएचओ ने स्वाति को सीसीटीवी फुटेज देने से मना कर दिया है। जबकि आयोग का बयान है कि रिपोर्ट मिल गई है।
लेकिन सीसीटीवी फुटेज देने से पुलिस ने मना नहीं किया है। दिल्ली महिला आयोग के मुताबिक, अलका लांबा मामले में आयोग के निर्देश पर एसएचओ कश्मीरी गेट ने रिपोर्ट तैयार करके जमा करवा दी है।
'सच में .....मोदी पुलिस'
करीब 40 पन्नों की रिपोर्ट को पढ़ने के बाद कानूनी राय ली जाएगी। उसी के आधार बीजेपी विधायक ओपी शर्मा मामले में अगली कार्रवाई होगी।
पुलिस को पिछले समन पर सीसीटीवी फुटेज देने का निर्देश दिया था, जो कि अभी तक मुहैया नहीं करवाया गया है। हालांकि पुलिस ने देने से मना भी नहीं किया है।
दूसरी ओर, अलका लांबा ने ट्वीट किया है कि आश्चर्यजनक, एसएचओ कश्मीरी गेट ने स्वाति जयहिंद को सीसीटीवी फुटेज देने से इंकार कर दिया। इस फुटेज के आधार पर अगली जांच व बीजेपी विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी है। सच में .....मोदी पुलिस।