दिल्ली में AAP को झटका: कांग्रेस में क्यों शामिल हुए राजेंद्र पाल गौतम, केजरीवाल का साथ छोड़ने की बताई ये वजह
दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और उसके बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने आप पर दलितों और दलित नेताओं से भेदभाव करने के आरोप लगाये।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के सीमापुरी से मौजूदा विधायक एंव पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम हुए कांग्रेस में शामिल।
— Delhi Congress (@INCDelhi) September 6, 2024
कांग्रेस मुख्यालय से सीधा प्रसारण।https://t.co/PYhDHnlzpm
राहुल गांधी की इस बात से हुए प्रभावित, केजरीवाल का छोड़ा साथ
राजेंद्र पाल गौतम ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि सामाजिक न्याय, जाति जनगणना और जनसंख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व - यही राहुल गांधी बोल रहे हैं। वे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि वे संविधान बचाने और जाति जनगणना की बात कर रहे हैं। मुझे फुले, अंबेडकर, पेरियार और कांशीराम की लड़ाई लड़ते हुए 43 साल हो गए हैं। अगर आप पार्टी इसके लिए काम करने को तैयार नहीं है और कांग्रेस इसके लिए काम कर रही है, तो मैं उनके साथ क्यों न जुड़ जाऊं? इसलिए, मैंने उनके साथ जुड़ने का फैसला किया।
सीमापुरी से विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने आम आदमी पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा कि सामाजिक न्याय व सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी तथा भागेदारी के संघर्ष को गतिमान करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं ! जय भीम !
सामाजिक न्याय व सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी तथा भागेदारी के संघर्ष को गतिमान करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ !
— (समण) Rajendra Pal Gautam (@AdvRajendraPal) September 6, 2024
जय भीम ! pic.twitter.com/vzwfO8mCHB
इस्तीफा देने पर क्या बोले नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता
कांग्रेस में पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के शामिल होने पर भी दिल्ली में भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने दिल्ली सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा के नाम पर दिल्ली की जनता को गुमराह किया है। सरकारी खजाने से 1000 करोड़ की लूट हुई है। दिल्ली सरकार की शिक्षा की सभी योजनाएं फ्लॉप हुई हैं।
राजेंद्र पाल गौतम के शामिल होने पर जानें क्या बोले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पूर्व आप नेता राजेंद्र पाल गौतम के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि हमें खुशी है कि राजेंद्र पाल गौतम, जो सामाजिक लड़ाई के नेता के रूप में काम कर रहे थे, उन्होंने आज कांग्रेस का हाथ थामा है, उनके आने से निश्चित रूप से हमारी सामाजिक न्याय की लड़ाई को बल मिलेगा।
#WATCH | On AAP leader Rajendra Pal Gautam joining Congress, party's Delhi chief Devender Yadav says, "I am happy that Rajendra Pal Gautam who was involved in the fight for social justice has joined Congress today. I welcome the 2-time MLA and the former minister (in Delhi… pic.twitter.com/B1tDjvNCBO
— ANI (@ANI) September 6, 2024
उन्होंने आगे कहा कि मैं उनका कांग्रेस में स्वागत करता हूं। हमने दिल्ली में लगातार जमीन पर काम किया है और इस दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा के कई साथी हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारा (कांग्रेस-आम आदमी पार्टी) गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर जरूर था लेकिन दिल्ली में इसकी कोई संभावना नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.