फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why college VMLG students shouted.

वीएमएलजी कॉलेज में क्यों चढ़ा छात्राओं का पारा

Sat, 10 Jan 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 10 Jan 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Why college VMLG students shouted.
वीएमएलजी डिग्री कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को छात्राओं का पारा चढ़ गया। चुनाव के दो माह बीत जाने के बावजूद छात्रसंघ कार्यालय व फर्नीचर नहीं मिलने, कई विषय की शिक्षिकाएं कॉलेज में नहीं होने से कोर्स अधूरा और पीने के पानी के सहित कई समस्याओं की कॉलेज प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाकर छात्राओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्राचार्या के बातचीत को बुलाने और मांगों को पूरी न कर पाने की बात से छात्राओं का पारा चढ़ गया। छात्राओं ने प्राचार्या गेट पर जमकर हंगामा काटा। पुलिस के आने के बाद भी छात्राओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


प्राचार्या पर छात्राओं ने जड़े कई आरोप
वीएमएलजी की छात्राओं ने मांगों को ठंडे बस्ते में डालने के लिए प्राचार्या डा. कुसुम त्यागी को जिम्मेदार ठहराया। छात्रसंघ अध्यक्ष निशा पांचाल, उपाध्यक्ष ज्योति चौधरी, सोनम मिश्रा, फरजाना, शीतल शर्मा ने बताया कि दो माह से ज्यादा बीत गए हैं, लेकिन उन्हें छात्रसंघ कार्यालय नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक गंदा स्टोर रूम बगैर सफाई करे दिया गया है। कॉलेज में पॉलीटिकल साइंस, एजूकेशन सहित कई विषयों की टीचर न होने से पढ़ाई ठप है। वहीं पीने केसाफ पानी सहित कई समस्याएं हैं।


पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने बताया कि छात्राओं की समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं होती। मांगें उठाने पर पुलिस बुलाकर उन्हें डराया जाता है। इस मौके पर इंद्रेश, गरिमा, प्रियंका वर्मा, सोनी, कनक, ऐश्वर्या सहित तमाम छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed