फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi Govt Cabinet Minister List from Delhi Harsh Malhotra Bansuri Swaraj Manoj Tiwari News in Hindi

PM Modi Cabinet List: हर्ष मल्होत्रा, बांसुरी, मनोज तिवारी... किसे मिलेगी मोदी 3.0 में जगह? यह एक नाम सबसे आगे

Sun, 09 Jun 2024 02:04 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Jun 2024 02:04 PM IST
सार

PM Modi Cabinet Ministers List from Delhi : नई दिल्ली लोकसभा से जीतने वालीं बांसुरी स्वराज का नाम भी मोदी मंत्रिमंडल के लिए चल रहा है। वहीं, वेस्ट दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद कमलजीत सहरावत को मंत्री पद मिल सकता है। हर्ष मल्होत्रा का नाम भी चर्चा में है।

विज्ञापन
PM Modi Govt Cabinet Minister List from Delhi Harsh Malhotra Bansuri Swaraj Manoj Tiwari News in Hindi
हर्ष मल्होत्रा, बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

9 जून यानी आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। आज शाम सवा सात बजे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के साथ दूसरे और नेता भी शपथ लेंगे। सूत्रों की मानें तो पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद हर्ष मल्होत्रा मोदी सरकार 3.0 में मंत्री बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि उनका नाम दिल्ली से मंत्री बनने वाले नामों में सबसे आगे है।

विज्ञापन


उधर, वेस्ट दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद कमलजीत सहरावत को मंत्री पद मिल सकता है। नई दिल्ली लोकसभा से जीतने वालीं बांसुरी स्वराज का नाम भी मोदी मंत्रिमंडल के लिए चल रहा है। वहीं, जीत की हैट्रिक लगाने वाले सांसद मनोज तिवारी का नाम भी चर्चा में है।
विज्ञापन


भाजपा के खाते में दिल्ली की सभी सीटें
राजधानी दिल्ली में भाजपा ने एक बार फिर सातों सीटों पर जीत दर्ज की। एक साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को निराशा हाथ लगी। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी समझौता करके भी लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकीं। आम आदमी पार्टी ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह होगा यादगार
प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में बेहद खास होगा। इस समारोह में जहां एक तरफ दुनियाभर के शीर्ष नेता शामिल होंगे, तो वहीं सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूर भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया गया है।


विभिन्न देशों के प्रमुख प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्रप्रमुख भी शामिल होंगे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और सेसेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ शनिवार को भारत पहुंच गए। वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमासिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोग्बे भी आज भारत पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed