फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who was the voice of the crowd to hang!

भीड़ से गजेन्द्र को दी थी आवाज फांसी पर लटक जा!

Fri, 24 Apr 2015 10:48 PM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Who was the voice of the crowd to hang!

जंतर-मंतर पर राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह की खुदकुशी मामले में दिल्ली पुलिस की तफ्तीश में बड़ा खुलासा हुआ है।शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि भीड़ में से गजेंद्र सिंह को कोई फांसी पर लटकने के लिए कह रहा था।

विज्ञापन


पुलिस अब फुटेज से उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह कौन है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि गजेंद्र ने अपनी बहन को आखिरी कॉल की थी।
विज्ञापन


यह कॉल उसने खुदकुशी करने से डेढ़ घंटा पहले करीब 12 बजे की थी। पुलिस के अनुसार, कॉल के दौरान रुटीन बातचीत हुई थी। इस दौरान बहन ने गजेंद्र से पूछा था कि वह दिल्ली से कब लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वापस आने की बात पर बोला मुझे टीवी पर देखना

Who was the voice of the crowd to hang!

इस पर उसने कहा था कि कुछ देर बाद उसे टीवी पर देखना। इसके बाद गजेंद्र ने यह कहकर फोन काट दिया कि  वह जंतर-मंतर पर है और यहां काफी आवाज हो रही है।


पुलिस ने उसके मोबाइल की तीन दिन की कॉल डिटेल निकलवाई है। हालांकि  इसमें कोई संदेहजनक मोबाइल नंबर नहीं मिला है। पुलिस यह जांच करने में लगी है कि गजेंद्र की किसी आप नेता या कार्यकर्ता से बात हुई या नहीं।

क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस आप के उन कार्यकर्ताओं और नेताओं की सूची तैयार कर रही है, जिनसे पूछताछ करनी है।

जल्द होगी लोगों से पूछताछ

Who was the voice of the crowd to hang!

हालांकि बताया जा रहा है कि इस सूची में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं है। हादसे के समय भाषण दे रहे आप नेता का नाम संभवत: सूची में है।

पुलिस के अनुसार, जल्द ही लोगों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने गजेंद्र के दो रिश्तेदार जयवीर सिंह और आशा चौहान के बयान दर्ज किए हैं।

बता दें कि लेडी हार्डिंग अस्पताल में गजेंद्र सिंह का शव लेने आशा चौहान ही पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed