{"_id":"0b5b32d35c4fe61e63d6c599c34265e9","slug":"who-runs-the-bogus-college-in-the-name-of-shahrukh-go-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरूख के नाम से फर्जी कॉलेज चलाने वाला गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहरूख के नाम से फर्जी कॉलेज चलाने वाला गया जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 09 Dec 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
रावली गांव में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के नाम से फर्जी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चलाने के मामले में गिरफ्तार मुख्य संचालक बिलाल हमीदी को बुधवार को पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे आरोपी संजीव को पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी बिलाल हमीदी के खाते में पुलिस को आठ लाख व दूसरे आरोपी संजीव के खाते में दो लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
इनके खातों को सील करवा दिया गया है। इसके अलावा एक गाड़ी को भी बरामद की है।