फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is the more vicious thief Bunty of Delhi or Lokesh of Chhattisgarh

25 करोड़ की चोरी: दिल्ली का बंटी या छत्तीसगढ़ का लोकेश कौन ज्यादा शातिर, ये आंकड़े देख आप खुद करें फैसला

Sun, 01 Oct 2023 02:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Oct 2023 02:41 AM IST
सार

Bunty Chor vs Lokesh: दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोकेश को जिस तरह मौका लगता था उसी तरह वह वारदात करता था। लोकेश ने मध्यप्रदेश में एक बार पीपीई किट पहनकर डॉक्टर बनकर चोरी की वारदात की थी।

विज्ञापन
Who is the more vicious thief Bunty of Delhi or Lokesh of Chhattisgarh
बंटी चोर और लोकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस हाई प्रोफाइल चोर लोकेश श्रीवास को बेहद बुद्धिमान बताती है। छत्तीसगढ़ की पुलिस इसकी वारदातों से इस कदर परेशान हो गई थी कि उसे चार जिलों से एक वर्ष के लिए तड़ीपार कर दिया था। जब बात हाईप्रोफाइल चोर लोकेश श्रीवास की बात होती है तो दिल्ली के विकासपुरी के रहने वाले सुपरचोर बंटी की खुद ब खुद याद आ जाती है। जिस तरह सुपर चोर बंटी दिमाग लगाकर चोरी की वारदात करता था उसी तरह लोकेश श्रीवास भी चोरी करता था। दोनों की वारदातों के तरीके आपस में काफी मिलते-जुलते हैं। 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोकेश को जिस तरह मौका लगता था उसी तरह वह वारदात करता था। लोकेश ने मध्यप्रदेश में एक बार पीपीई किट पहनकर डॉक्टर बनकर चोरी की वारदात की थी। उस समय उसने आठ किलो सोना चोरी किया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोना बरामद कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर कहा जाता है गोलू
-वह एक ही पेचकस से वारदात को अंजाम देता था।
-छत के जरिए सोने की दुकान व शोरूम में घुसता था।
-सिर्फ सोने की दुकान में चोरी करता था आरोपी।
-सोने व डायमंड के आभूषण ही चुराता था।
-उमराव शोरूम में उसने चांदी के गहने नहीं चुराए थे।
-रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से भागने में माहिर
आरोपी लोकेश पुलिस कस्टडी से फरार होने में माहिर है। वह सुपर चोर बंटी की तरह एक बार पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है। लोकेश पूरे देश में चोरी करता है। उसे महंगी कार व फोन का शौक है।

देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी यानि सुपर चोर
-देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी को सुपर चोर के नाम से जाना जाता है।
-वह भी सिर्फ पेचकस से चोरी की वारदातें करता था।
-आदतन चोर था और चोरी करने पर ही पाता था सुकून
-अभिनेता अभय देओल की फिल्म ‘ओए लकी’ बंटी चोर के किरदार पर थी आधारित।
-देवेंद्र ने 1993 से लूट और लोगों के घरों से चोरी करना शुरू किया।
-बेंगलूरू, दिल्ली, चेन्नई और मुंबई समेत अन्य जगहों पर 500 चोरियों को अंजाम दिया।
-कई बार पुलिस के शिकंजे में आया, हर बार अलग-अलग तरीकों से भागने में कामयाब।

शातिर दिमाग से करता था प्लान
बंटी भी लोकेश की तरह दिमाग से चोरी करता था। बंटी एक बार दक्षिण दिल्ली की एक कोठी में चोरी करने घुसा। एक कमरे में पति-पत्नी सो रहे थे। उसने नीचे कांच के टुकड़े डाल दिए और उनकी चप्पल वहां से हटा कर दूर रख दी। आवाज सुनकर जैसे ही पति-पत्नी उठे और नीचे पैर रखे तो उनके पैरों में कांच के टुकड़े लग गए और बंटी आराम से चोरी कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed