फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   who is neighbor in jail of IAS Rajiv Kumar, Yadav singh and Narendra Kashyap,

जानिए आईएएस राजीव कुमार, यादव सिंह और नरेंद्र कश्यप के जेल में कौन है पड़ोसी

Fri, 22 Apr 2016 04:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 04:04 AM IST
विज्ञापन
who is neighbor in jail of IAS Rajiv Kumar, Yadav singh and Narendra Kashyap,
जेल में कौन हैं इनके पड़ोसी

नोएडा प्लाट आवंटन घोटाला प्रकरण में सीबीआई कोर्ट से तीन साल की सजा पाए यूपी के सीनियर आईएएस राजीव कुमार अब निठारी कांड में फांसी की सजा पाए सुरेंद्र कोली के पड़ोसी बन गए हैं।

विज्ञापन


डासना जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक नंबर 1ए में राजीव कुमार और 2ए में सुरेंद्र कोली को रखा गया है। इतना ही नहीं पुत्रवधू की दहेज हत्या के आरोप में राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप को काली कमाई के कुबेर यादव सिंह का पड़ोस मिला है।
विज्ञापन


सांसद की पत्नी देवेंद्री को महिला बैरक में आरुषि-हेमराज मर्डर केस में बंद नूपुर तलवार और नोएडा प्लांट आवंटन घोटाले में सजा काट रहीं यूपी की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव का साथ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैरक में राजीव कुमार अकेले हैं, जिसमें टीवी लगा है

who is neighbor in jail of IAS Rajiv Kumar, Yadav singh and Narendra Kashyap,
rajeev kumar IAS - फोटो : rajeev kumar IAS

जेल अधिकारियों के अनुसार आईएएस राजीव कुमार मुलाहिजा बैरक नंबर 7ए में थे। अब उन्हें वहां से ट्रांसफर कर हाई सिक्योरिटी बैरक 1ए में रखा गया है। बैरक में वह अकेले हैं, जिसमें टीवी लगा है।

उनकी डिमांड पर पढ़ने के लिए हिंदी-अंग्रेजी के अखबार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उनके पड़ोस वाली हाई सिक्योरिटी बैरक 2ए में नोएडा के चर्चित निठारी कांड के पांच मामलों में फांसी की सजा पा चुका सुरेंद्र कोली बंद है।

बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप को 7ए से बैरक नंबर 23बी में शिफ्ट किया गया है। इस बैरक में पहले से ही नोएडा घोटाले के आरोपी यादव सिंह, मिड डे मील घोटाले के आरोपी रिटायर्ड आईएएस एसएन दुबे, रिटायर्ड आईपीएस एचएस चतुर्वेदी समेत 30 बंदी और हैं।

हाईप्रोफाइल बंदियों की आपस में बातें होती रहती हैं

who is neighbor in jail of IAS Rajiv Kumar, Yadav singh and Narendra Kashyap,

जेल सूत्रों का कहना है कि इन हाईप्रोफाइल बंदियों की आपस में बातें होती रहती हैं। जेल अधीक्षक शिव प्रकाश यादव ने बताया कि सुरक्षा के नजरिए से राजीव कुमार का बैरक बदला गया है।

उनसे मिलने अभी तक सिर्फ तीन लोग आए हैं। सबसे ज्यादा नरेंद्र कश्यप से लोग मिलाई करने के लिए आते हैं। हिमांशी मौत प्रकरण में सांसद नरेंद्र कश्यप की पेशी जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी।

इस केस में बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते सीबीआई कोर्ट ने सुनवाई टाल दी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 26 अप्रैल की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed