फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is Maqsood, who killed in delhi zoo.

कौन है चिड़ियाघर में मरने वाला 'मकसूद'

Wed, 24 Sep 2014 02:18 PM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
Who is Maqsood, who killed in delhi zoo.

दिल्ली के चिड़ियाघर में मंगलवार को बाघ की फोटो खींचने के चक्कर में जान गंवाने वाला मकसूद 12वीं का छात्र था। साथ ही वह इलाके में छोटे-मोटे काम भी करता था। सोमवार को उसने 60 रुपये कमाये और मंगलवार को चिड़ियाघर घूमने चला गया।

विज्ञापन


वहां घूमते-घूमते वह सफेद बाघ के अहाते में गिर गया और बाघ ने उसे मार डाला। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बाघ की तस्वीरें खींचना चाह रहा था। वह भी सामन्य नहीं, बल्कि बाघ की गुस्से वाली तस्वीरें। इसलिए वह बाघ पर पत्थर फेंक रहा था।
विज्ञापन


दरअसल, मामले की सच्चाई कुछ और ही है। दिल्ली के अनंत पर्वत का रहने वाला यह मकसूद मानसिक तौर पर परेशान था। यही नहीं, वह पिछले दो महीने से गायब था। हाल ही में वह घर वापस लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ महीने पहले हुई थी शादी

Who is Maqsood, who killed in delhi zoo.

मकसूद की नौ महीने पहले ही फातिमा नाम की लड़की शादी हुई थी। लेकिन उसकी हरकतों से परेशान होकर वह चार महीने बाद उसे छोड़कर चली गई। मकसूद इन दिनों काफी चिड़चिड़ा हो गया था। वह इलाके लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता था।

उसी की गली में रहने वाले साहिर ने बताया कि मकसूद के व्यवहार के चलते उसे कोई काम पर नहीं रखता था। इसलिए वह इलाके में घूमता रहता था।

पिछले दो सालों से उसकी स्थिति अधिक खराब हो गई थी। उसके पिता की आमदनी उतनी न होने की वजह से उसका पुख्ता इलाज नहीं हो पा रहा था। उसके पिता दिल्ली में ही ऑटो रिक्‍शा चलाते हैं। हालांकि उसकी मां ने बताया कि वह कुछ दिनों से उसको इलाज के लिए डॉक्टर पास ले जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed