फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   White tiger kills young man in Delhi zoo.

चिड़ियाघर में देखते-देखते युवक को खा गया बाघ

Thu, 25 Sep 2014 05:45 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
White tiger kills young man in Delhi zoo.

दिल्ली के चिड़ियाघर में मंगलवार दोपहर हुई एक खौफनाक घटना ने हड़कंप मचा दिया। यहां एक सफेद बाघ ने बेरहमी से एक युवक को मार डाला।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 12वीं में पढ़ने वाला मकसूद अपने कुछ दोस्तों के साथ चिड़ियाघर घूमने गया था। इस दौरान वह सफेद बाघ को देखने के चक्कर में कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गया। इस उत्साह में उसने चेतावनी बोर्ड को भी नजरअंदाज कर दिया और डेंजर जोन में चला गया।

चिड़ियाघर के बाड़ा संख्या आठ में सफेद बाघ का बसेरा है। किशोर अति-उत्साह में बाड़े के बेहद नजदीक चला गया।

वहां, सफेद बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ को देखकर युवक ने भागने की कोशिश भी की लेकिन, असफल रहा। पलक झपकते ही बाघ ने उसे दबोच लिया और हमला बोल दिया।

युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चिड़ियाघर में अफरातफरी मच गई।

बेरहमी से चीर डाला, चिल्लाता रहा युवक

White tiger kills young man in Delhi zoo.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक बाघ को करीब से देखने के चक्कर में चिड़ियाघर के उस हिस्से में चला गया, ‌जहां आमतौर पर पानी भरा रहता है और बाघ को करीब से देखा जा सकता है।

इस समय उस हिस्से का पानी सूखा हुआ है। युवक उस हिस्से में पहुंचा ही था कि बाघ युवक की ओर आने लगा। बाघ को देखते ही युवक बुरी तरह डर गया और उसी बाड़े में गिर पड़ा।

जल्द ही बाघ युवक के सामने आकर खड़ा हो गया और उसे घूरने लगा। डरा-सहमा युवक बाघ से अपनी जान बख्‍शने की प्रार्थना करता रहा। इस बीच बाहर खड़े कुछ लोगों ने बाघ को पत्‍थर मारना शुरू कर दिया। दरअसल लोग बाघ को वहां से भगाना चाहते थे।


लेकिन इसका बाघ पर उल्टा प्रभाव पड़ा। बाघ को गुस्सा आ गया और उसने युवक को अपने मुंह में दबोच लिया। इस दौरान युवक चिल्लाता रहा लेकिन, बाघ ने उसे कुछ दूर ले जा जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर प्रशासन पर गंभीर आरोप

White tiger kills young man in Delhi zoo.

लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने इस तरह की घटना से बचाव के लिए पहले से कोई उपाय नहीं कर रखा है।

अगर चिड़ियाघर प्रशासन चकौस होता और समय रहते कदम उठा लिया जाता तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।

जानकारी के मुताबिक युवक 12वीं का छात्र है और दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके का रहने वाला था।

हालांकि चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि बाड़ा संख्या 8 के सामने चेतावनी बोर्ड लगाया गया है‌ लेकिन, युवक ने वहां लिखे संदेश्‍ा को नजरअंदाज किया और उस हिस्से में प्रवेश कर गया जहां उसे नहीं जाना चाहिए था।

विज्ञापन

क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी

White tiger kills young man in Delhi zoo.

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बाघ ने पहले हमला नहीं किया। बच्चे के पत्‍थर फेंकने के बाद बाघ उस पर लपका। बच्चे ने भागने की कोशिश भी की लेकिन, बाघ ने उसे दौड़ा लिया और उसकी गर्दन पकड़ ली। वह उसे खींचकर अपने बाड़े में ले गया और मार डाला।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, 'हमने अचानक किसी के चीखने की आवाज सुनी। जब पलट कर देखा तो सफेद बाघ ने एक किशोर को अपने मुंह में दबोच रखा था। वह बुरी तरह चीख्‍ा रहा था। वह 10-15 मिनट तक चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed