{"_id":"0d5fe80c020433332c87baa10a731bb3","slug":"when-you-will-see-garbage-in-noida-complaint-on-this-app-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में कूड़ा दिखने पर ऐप से कर सकेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में कूड़ा दिखने पर ऐप से कर सकेंगे शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 02 Nov 2015 05:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में किसी रास्ते से गुजर रहे हों और कूड़ा नजर आए, तो फोटो खींचकर तुरंत नोएडा प्राधिकरण के ऐप पर डाल सकेंगे। प्राधिकरण ‘ग्रीन नोएडा, क्लीन नोएडा’ नाम से ऐप बना रहा है, जो इसी माह शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण के मुताबिक ऐप में जनस्वास्थ्य से जुड़े हर तथ्य मौजूद रहेंगे। मसलन, शहर में शौचालय कहां-कहां बने हैं। कूड़ाघर और डस्टबिन कहां पर है। ऐसी कई जानकारियां ऐप के जरिए मिल सकेंगी।
विज्ञापन
इससे कूड़े को नियोजित ढंग से ठिकाने लगाने में भी मदद मिलेगी। फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने की सूची भी ऐप पर मिल सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि बाकी ऐप की तरह इसे भी मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकेगा। इससे पहले जल-सीवर कनेक्शन का ऑनलाइन ऑवेदन भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर दिवाली के मद्देनजर सोमवार से प्राधिकरण का 10 दिवसीय स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें रोजाना सेक्टरों और गांवों में सफाई अभियान चलाएंगी।
जनस्वास्थ्य विभाग के अलावा प्राधिकरण के वर्क सर्किलों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। एसीईओ राजेश प्रकाश ने अपील की है कि अभियान के दौरान किसी जगह गंदगी दिखे, तो इसकी सूचना प्राधिकरण के शिकायत सेल को तुरंत दें।