{"_id":"6505e599ea9046da9d019535","slug":"when-the-vow-was-not-fulfilled-the-idol-of-god-kept-in-temple-was-broken-by-man-in-delhi-2023-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टूटा 'भक्त' का सब्र: मन्नत पूरी न होने पर तोड़ दी मंदिर में रखी भगवान की मूर्ति, सीसीटीवी देख पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा 'भक्त' का सब्र: मन्नत पूरी न होने पर तोड़ दी मंदिर में रखी भगवान की मूर्ति, सीसीटीवी देख पुलिस ने दबोचा
Sat, 16 Sep 2023 10:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:58 PM IST
सार
शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने भगवान से मन्नत मांगी थी, लेकिन मन्नत पूरा नहीं होने से वह नाराज था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के संगम विहार में मन्नत पूरी नहीं होने पर गुस्साए युवक ने शनि भगवान की मूर्ति तोड़ दी। मूर्ति तोड़ने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस ने फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर नशे में धुत पड़ा मिला। आरोपी ने बताया कि वह मूलरूप से उन्नाव, यूपी का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने भगवान से मन्नत मांगी थी, लेकिन मन्नत पूरा नहीं होने से वह नाराज था।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान सर्वेश (33) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 सितंबर को पुलिस को संगम विहार की गली नंबर एक, गुप्ता कॉलोनी स्थित शनि मंदिर में मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शिकायतकर्ता श्रीपाल मिला, जिसने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर में स्थापित शनि भगवान की मूर्ति तोड़ दी है।
विज्ञापन