{"_id":"8b65915a7d97c339ff634517114f8666","slug":"when-the-daughter-opposed-the-wandering-nude-father-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब बेटी ने किया निर्वस्त्र घूम रहे बाप का विरोध तो.. ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब बेटी ने किया निर्वस्त्र घूम रहे बाप का विरोध तो..
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 22 Jun 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में निर्वस्त्र घूम रहे पिता का जवान बेटी ने विरोध किया तो पिटाई और जान से मारने की धमकी मिली।
विज्ञापन
सेंट्रल थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक उसके पिता रविवार दोपहर घर में निर्वस्त्र घूम रहे थे। उसने मना किया तो पिता ने उसके हाथ में काट लिया।
पीड़िता ने शोर मचाया तो मदद के लिए मां और भाई भी आ गए। पिता ने उन दोनों को भी पीटा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच महिला एसआई राजरानी को सौंपी गई है।