फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   when pm modi came to inaugurate magenta metro line there happened a big lapse in his security

जब मजेंटा मेट्रो का उद्घाटन करने नोएडा आए थे पीएम मोदी तो हुई थी ये बड़ी भूल

Wed, 27 Dec 2017 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 27 Dec 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
when pm modi came to inaugurate magenta metro line there happened a big lapse in his security
मजेंटा मेट्रो को हरी झंडी द‌िखाते पीएम - फोटो : लाल‌ सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार(25 दिसंबर) को जब मेट्रो की मजेंटा लाइन का उद्घाटन करने आए थे तो उनकी सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक हुई थी जिसका चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


यह बात सामने आ रही है कि एमिटी यूनिवर्सिटी से जनसभा को संबोधित करने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोटेनिकल गार्डन में बने अपने हेलीपैड की ओर जा रहे थे तो उनका काफिला रास्ता भटक गया था।
विज्ञापन


पीएम और वीआईपी लोगों का काफिला ना सिर्फ रास्ता भटका बल्कि महामाया फ्लाईओवर पर जाम में भी फंस गया। इस वजह से पीएम के साथ चल रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे की बजाय पहले ही कट से न‌िकला पीएम का काफ‌िला

when pm modi came to inaugurate magenta metro line there happened a big lapse in his security

सीएम की फटकार के बाद आनन-फानन में पीएम के काफिले के सामने आई बस व बाइकों को वहां से हटाया गया और ‌तब जाकर काफिला रवाना हुआ। पीएम की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक के बाद जांच शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि पीएम एमिटी यूनिवर्सिटी में अपना भाषण खत्म कर दोपहर 2:33 बजे वहां से निकले। पीएम के काफिले को एचसीएल कट से एक्सप्रेस-वे  पर जाना था। मालूम हो कि एमिटी से निकलकर एचसीएल के पास दो कट हैं। एक जो वहीं है दूसरा पहले वाले से दो सौ मीटर दूर है।

पीएम के काफिले को दूसरे कट से जाना था, लेकिन वह पहले कट से निकल गया जिस वजह से वह गलत रास्ते पर निकल गया। उस रास्ते पर जितनी सिक्योरिटी होनी चाहिए वह नहीं थी।

when pm modi came to inaugurate magenta metro line there happened a big lapse in his security

जा‌नकारी के अनुसार उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले रविवार को काफिला ले जाने के लिए रिहर्सल भी हुई थी। काफिले का प्रभार आईपीएस नितिन तिवारी संभाल रहे थे। इस तरह काफिले का भटकना उनकी बड़ी चूक मानी जा रही है।

काफिले के भटकने और जाम में फंसने और ‌फिर सीएम के नाराज होने की खबर फैलने से लखनऊ तक में खलबली मच गई है। मंगलवार को अधिकारियों के गलियारों में दिनभर इसी खबर पर चर्चा गर्म रही।

सभी यही पता लगाने की कोशिश करते रहे थे कि आखिर यह चूक कैसे और किस स्तर पर हुई। सूत्रों के हवाले से जानकारी आ रही है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच लखनऊ से भी हो रही है। वहीं जिलाधिकारी ने इस मामले के बारे में कुछ पता ना होने की बाद कही।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed