फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When nothing found with couple while looting in Delhi miscreants gave 100 rupees

परोपकारी बदमाश: लूटते समय दंपती के पास कुछ न मिला तो 100 रुपये दे गए, आरोपी इस गैंगस्टर से काफी हैं प्रभावित

Sun, 25 Jun 2023 08:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Jun 2023 08:54 PM IST
सार

स्कूटी सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक दंपती को लूटपाट के लिए रोका। तलाशी लेने पर जब दंपती के पास कुछ नहीं मिला तो आरोपियों ने महिला को 100 रुपये दिए और वहां से चलते बने।

विज्ञापन
When nothing found with couple while looting in Delhi miscreants gave 100 rupees
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला की ऑपरेशंस यूनिट ने दो ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया जो लूट के समय दंपती के पास कुछ न मिलने पर उनको 100 रुपये देकर फरार हो गए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान देव वर्मा (31) और हर्ष राजपूत (31) के रूप में हुई है। इनके पास से 30 मोबाइल फोन, एक पिस्टल, छह कारतूस व वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी नामी गैंगस्टर नीरज बवाना से काफी प्रभावित हैं। यूट्यूब पर आरोपी उसके वीडियो देखकर उसके जैसा बनने का प्रयास करते हैं। आरोपी यह भी दावा कर रहे थे कि वह नीरज बवाना गिरोह से जुड़े हुए हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चार मामले सुलझाने का दावा किया है। बुराड़ी निवासी आरोपी देव वर्मा जीएसटी अकाउंटेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हर्ष राजपूत भी एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने कितनी वारदात को अंजाम दिया। दोनों पिछले नौ माह से एक्टिव थे। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि 21 जून को फर्श बाजार इलाके में स्कूटी सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक दंपती को लूटपाट के लिए रोका।

विज्ञापन

तलाशी लेने पर जब दंपती के पास कुछ नहीं मिला तो आरोपियों ने महिला को 100 रुपये दिए और वहां से चलते बने। जांच में पता चला कि इन बदमाशों ने वेलकम में भी एक लूट की थी। काफी पड़ताल के बाद आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने हर्ष राजपूत को जगतपुरी और देव वर्मा को बुराड़ी से दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed