बेटी की बीमारी से खुली चाचा की घिनौनी करतूत की पोल
सूरजकुंड थानाक्षेत्र में मुंहबोले चाचा ने दस साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। कामकाजी माता-पिता के लौटने पर बड़ी बेटी ने घटना की जानकारी दी।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। सूरजकुंड थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि वह और उसका पति ओखला दिल्ली में काम करते हैं।
छुट्टी के बाद दोनों देर रात घर पर पहुंचते हैं तो बच्चे सोए हुए मिलते हैं। रविवार की सुबह देखा तो दस वर्षीय बच्ची बीमार पड़ी थी।
ऐसे खुली चाचा के दुष्कर्म की पोल
लड़की के माता-पिता जब वापस आए तो उनकी बेटी बुरी तरह बीमार थी। जिससे वे चौंक गए और बड़ी बेटी से इसके बारे में पूछा।
उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले चाचा बिट्टू उर्फ विवेक ने दो दिन पहले छोटी बहन के साथ गलत काम किया था। इसलिए उसकी तबीयत खराब है।
उन्होंने जाकर मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन की और रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ सूरजकुंड ने बताया कि मामला महिला सब इंस्पेक्टर कमला देवी को सौंपा दिया गया है।