फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When health of misdeed victim deteriorated in Delhi whole case revealed

गर्भवती होने पर सामने आई दरिंदगी: बहाने से लड़की को लाया घर, दुष्कर्म के बाद हुई प्रेग्नेंट, अब सामने आई हकीकत

Mon, 21 Aug 2023 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Aug 2023 11:03 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित लड़की की तबीयत ठीक नहीं है। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
When health of misdeed victim deteriorated in Delhi whole case revealed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। किशोरी चार महीने की गर्भवती भी हो गई। पीड़िता को तबीयत खराब होने पर गर्भवती होने का पता लगा, तब इस मामले का खुलासा हुआ। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक जतिन को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित लड़की की तबीयत ठीक नहीं है। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी लड़की तबीयत खतरे से बाहर बता रहे हैं। पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी उसे धोखे से मदनगीर स्थित अपने घर में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के पिता की शिकायत पर अंबेड़कर नगर पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed