जब जेल गए हार्दिक पटेल तो बचाव में उतरे थे केजरीवाल, मुलाकात के बाद जारी किया था वीडियो
पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल मेहसाणा में हुए दंगे में आए कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अदालत ने उन्हें इस मामले में 2 साल कैद के साथ 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।
बता दें कि हार्दिक पटेल ने 2015 में पाटीदारों को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। इसे लेकर मेहसाणा में हिंसा हो गई थी।
इसके चलते हार्दिक को जेल भी जाना पड़ा था और इसके बाद ही वह पाटीदारों के नए नेता के रूप में भी उभरे। जब हार्दिक जेल में बंद थे तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उनके बचाव बचाव में उतर आए थे।
केजरीवाल ने हार्दिक का समर्थकों से उस वक्त मुलाकात भी की थी जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने अपने इस वीडियो में गुजरात सरकार को कठघरे में खड़ा किया था।
देखें केजरीवाल ने वीडियो में क्या कहा
उस वीडियो में केजरीवाल ने कहा था कि हार्दिक पटेल के साथ गलत हो रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विडियो में पूछा कि हार्दिक पटेल का दोष क्या है? हार्दिक पटेल ने गुजरातियों व समाज के लिए आवाज उठाई।
गुजरात के लोग पटेल पर हो रही कार्रवाई से नाराज हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ ना तो आवाज उठाई और न ही देश तोड़ने वाली ताकतों का समर्थन किया। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री खड़से देश के खिलाफ काम करने वाले दाउद इब्राहाहिम के साथ बात कर रहे हैं। इसलिए हार्दिक पटेल नहीं खड़से देशद्रोही हैं।
Watch @ArvindKejriwal's video message on sedition charges on Hardik Patel: https://t.co/qjnqKIeEgO#AKSpeaks4Patidar
— AAP Gujarat (@AAPGujarat) June 4, 2016