फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When girl refused to be his girlfriend he started sending obscene messages

लड़की की न सुन भड़का दरिंदा: फोन पर भेजता था ऐसे मैसेज...; युवती बोली- मैंने ठुकरा दिया था उसका ये प्रस्ताव

Wed, 16 Oct 2024 10:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 16 Oct 2024 10:55 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि वह पीड़ित से पहले से परिचित है। वह इग्रू से बीए कर रहा है। छात्रा भी इग्रू से पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन
When girl refused to be his girlfriend he started sending obscene messages
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इग्रू से बीए कर रहे एक छात्र की वहां की छात्रा से दोस्ती हो गई। उसने छात्रा के सामने प्यार का प्रस्ताव रखा। छात्रा ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो आरोपी छात्र भारत उर्फ दीपक (22) ने फर्जी आईडी से इंस्टाग्राम एकाउंट बनाया और छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने लगा। आरोपी ने छात्रा को भारी मात्रा में अश्लील मैसेज भेजे थे। रोहिणी जिले की साइबर थाना पुलिस ने आरोपी छात्र भारत को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

रोहिणी जिले के नए पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि रोहिणी जिले के साइबर पुलिस स्टेशन में एक छात्रा ने एक शिकायत दी थी कि उसे एक अज्ञात इंस्टाग्राम अकाउंट, से उसके इंस्टाग्राम पर बार-बार अश्लील संदेश मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर पुलिस ने धारा 67 आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की। कई दिन की जांच के बाद पुलिस ने किरारी, सुलेमान नगर, दिल्ली निवासी भारत उर्फ दीपक को शुरूआत में हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह पीड़ित से पहले से परिचित है। वह इग्रू से बीए कर रहा है। छात्रा भी इग्रू से पढ़ाई कर रही है। बात करते हुए दोनों दोस्त बन गए। इसके बाद छात्रा ने उसके सामने प्यार का इजहार कर दिया। इसको छात्रा ने ठुकरा दिया था।

छात्रा ने शुरू में इनसे अनदेखा करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा। आरोपी की निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed