फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   when failled in subdued, women forced to drink acid.

जब नहीं चला वश तो विवाहिता को पिला दिया तेजाब

Sun, 21 Jun 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 21 Jun 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
when failled in subdued, women forced to drink acid.

मेवला महाराजपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में तेजाब पीने से मौत हो गई। परिजनों ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज में दस लाख रुपये न मिलने पर युवती की हत्या करने या उसे आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मृतका के मामा की शिकायत पर सूरजकुंड थाने में पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
घिटोरनी, दिल्ली की रहने वाली आशा की शादी मेवला महाराजपुर निवासी गगन से 27 जनवरी 2014 को हुई थी। आशा की मां किरनवती पाल ने बताया कि शुक्रवार को पता चला कि आशा की तबीयत खराब है, उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


यहां आकर पता चला कि आशा को तेजाब पिला दिया गया है। रविवार को उपचार के दौरान आशा ने दम तोड़ दिया।

बच्चा न होने पर करते थे जुल्म

when failled in subdued, women forced to drink acid.

 उनका आरोप है कि विवाह में दान दहेज देने के बावजूद आशा के ससुराल वाले कभी खुश नहीं रहे। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए आशा को परेशान करना शुरू कर दिया।

किरनवती ने दबाव पडने पर उधार लेकर गगन को पांच लाख रुपये दिए। बच्चा न होने पर ससुराली आशा को ताने भी सुनाते थे। कुछ समय पहले आशा ने अपने परिवार के बताया था कि ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग कर रहे है।

इसको लेकर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। मृतका के मामा का आरोप है कि रुपयों की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने भांजी को तेजाब पिलाकर मार दिया।

जांच अधिकारी एस आई ओमप्रकाश ने बताया कि गगन सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारण साफ हो जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed