महिलाओं को रास्ता देने के लिए कहा तो इस तरह निकाला गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ में बस में सफर कर रही महिलाओं और बच्चों को जगह दिलवाने पर मंगलवार रात कुछ लड़कों ने बस चालक की पिटाई कर दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
बुधवार सुबह तक आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर रोडवेज कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस कार्रवाई समय पर होती तो बस सेवा प्रभावित नहीं होती। पीड़ित चालक समयचंद ने बताया कि मंगलवार रात वह सिटी बस नंबर एचआर-38 आर 0364 को बल्लभगढ़ बस डिपो ला रहा था।
बस का रूट बदरपुर बॉर्डर से बाइईपास सेक्टर-तीन होते हुए था। एक युवक बॉर्डर पर ही आगे के द्वार से चढ़ गया। वहीं कुछ महिलाएं और बच्चे अपने स्टॉपेज पर उतरने के लिए खड़े थे।
इस तरह करने लगे बदतमीजी
समयचंद ने युवक से पीछे होने के लिए कहा तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने सेक्टर-तीन के श्मशान घाट के पास वाले स्टॉपेज पर आठ साथियों को बुला लिया। उन्होंने चलती बस से चालक को उतारा।
इससे बस एक खंभे में जा लगी। आरोपियों ने चालक और परिचालक की पिटाई की और फरार हो गए। मामले के जांच अधिकारी सिटी थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, जो नाबालिग है।
उसके साथियों को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी युवक मच्छगर, पन्हेड़ा गांव से हैं। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए मौके पर एसडीएम बल्लभगढ़ प्रियंका सोनी, डीसीपी भूपेंद्र सिंह पहुंचे और इस मामले में कर्मचारियों को जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।