फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wheather news heat become severe in delhi temperature will cross 40 degrees next week

Weather Report : दिल्ली में गर्मी के तेवर हुए कड़े, 40 पार पहुंचेगा पारा; अधिकतम तापमान आज मारेगा उछाल

Wed, 02 Apr 2025 01:04 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 01:04 AM IST
सार

-मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
-एक साल बाद अप्रैल का सबसे कम न्यूनतम तापमान, सामान्य से 4.2 डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा

विज्ञापन
wheather news heat become severe in delhi temperature will cross 40 degrees next week
गर्मी से बचने के लिए छाते निकल आए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अपने तेवर कड़े करने शुरू कर दिए हैं। वहीं अभी रात का मौसम सुहावना बना हुआ। इस कारण से मंगलवार को एक साल बाद अप्रैल का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अब अगले सप्ताह तक दिन की गर्मी के साथ-साथ रात का मौसम भी गर्म होने लगेगा। सात अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 पार पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

दिन भर तेज धूप ने कराया मई जैसी गर्मी का अहसास
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर तेज धूप मई जैसी गर्मी का अहसास कराती रही। इससे पहले 31 मार्च को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं रिज में तापमान 35.9, आयानगर में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान मारेगा उछाल 
वहीं ठंडी हवाएं चलने के कारण अभी रात के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होनी शुरू नहीं हुई है। इस कारण से न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं तीन अप्रैल को पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका खास असर नहीं पड़ेगा। छह व सात अप्रैल को अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना हैं।

वहीं न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान उछाल मारेगा और यह 37 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। अभी मौसम शुष्क ही रहेगा।

विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 34.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 14.6 डिग्री सेल्सियस
दो अप्रैल को सूर्यास्त: शाम 6:40 मिनट
तीन अप्रैल को सूर्योदय: सुबह 6:09 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed