फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   What will be able kiran to save the ship of BJP : Kejriwal

किरण बेदी के फैसले पर केजरीवाल का ट्वीट

Fri, 16 Jan 2015 02:18 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
What will be able kiran to save the ship of BJP  : Kejriwal

किरण बेदी के भाजपा में आते ही दिल्ली की राजनीति में खलबली मच गई है। बेदी के पुराने सहयोगी रहे आम आदमी पार्टी के नेता इससे सबसे ज्यादा हैरान हैं।

विज्ञापन


केजरीवाल ने किरण बेदी के राजनीति आने पर दो ट्वीट किए। पहले उन्हें बधाई दी तो दूसरे में उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि बिखरी हुई, हारती हुई दिशाहीन भाजपा को क्या किरण जी बचा पाएंगी।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि आपस में लड़ती हुई दिल्ली भाजपा के जहाज को किरण जी बचा पाएगी, यह असल सवाल है। उधर, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने भी किरण बेदी के भाजपा में जाने पर हैरानी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम आश्चर्यचकित हैं कि वह राजनीति में आ रही हैं। जबकि एक समय था कि उन्होंने हमारा साथ इसलिए छोड़ा था क्योंकि वह राजनीति में नहीं आना चाह रही थीं।

आप नेताओं ने ट्विटर पर बोला हमला

What will be able kiran to save the ship of BJP  : Kejriwal

संजय सिंह ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि वह अपने ढंग से आंदोलन की लड़ाई लड़ती रहेंगी लेकिन राजनीति में नहीं आएंगी। हालांकि यह उनकी मर्जी है। मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देखते हैं कि वह किस दौड़ में हैं।


उन्होंने कहा कि उनके राजनीति में आने पर कई सवाल खड़े होते हैं। राजनीति से दूर रहने की बात करने वाली क्या किरण बेदी आंदोलन से इसलिए जुड़ी थी कि वह सही मौके के तलाश में थी। उनके मंशा पर भी सवाल खडे़ होते हैं।

आप नेताओं ने ट्विटर पर बोला
केजरीवाल ने कहा कि मैं किरण बेदी का प्रशंसक हूं। मैंने सदैव उन्हें मनाने की कोशिश की कि उन्हें राजनीति ज्वाइन करना चाहिए। आज मैं खुश हूं की उन्होंने यह कर लिया।

वहीं कुमार विश्वास ने कवि अंदाज में लिखा कुर्सी की खातिर लोगों ने क्या न किए छल-छंद, यहां कोई बना मिर्जा जाफर तो कोई बना जयचंद यहां। किसी ने लोकपाल के लिए सीएम की कुर्सी छोड़ दी तो किसी ने सीएम की कुर्सी के लिए लोकपाल छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed