फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   What's app was run casino.

व्हाट्स एप से चलता था अवैध्ा कैसिनो

Fri, 13 Feb 2015 02:00 PM IST
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 13 Feb 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
What's app was run casino.

गोविंदपुरम के पार्थ इन होटल में शराब, शबाब और जुआ पिछले एक माह से खेला जा रहा था। पार्टी का अरेंजमेंट करने वाले दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी शौकीन ने बताया कि वह व्हाट्स एप से लोगों को मैसेज कर पार्टी में बुलाता था।

विज्ञापन


दिल्ली में चुनाव की वजह से पुलिस की सख्ती अधिक थी इसलिए पार्टी के लिए गाजियाबाद का होटल चुना था। पार्टी में एंट्री के लिए पर हेड दो हजार रुपये लिए जाते थे। बाकी जरूरतों के लिए अलग से रुपये देने पड़ते थे।
विज्ञापन


इस होटल में यह चौथी पार्टी थी। पुलिस अगर 10 मिनट देरी से पहुंचती तो कारोबारी रफूचक्कर हो चुके होते। पुलिस चौकी और पुलिस लाइन के पास ही पूरा खेल चल रहा था। वे होटल बदलते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल शौकीन, होटल मालिक को एक पार्टी के एक लाख रुपये देते थे। हर बार पार्टी में शामिल होने वाले लोग और लड़कियां बदल जाती थीं, ताकि पकड़े न जा सकें। लड़कियां दिल्ली से एक महिला अरेंज कराती थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल में चल रही इस ‘रेव पार्टी’ की पोल पिछले सप्ताह पार्टी में ही आए एक कारोबारी ने खोली। दरअसल, वह कारोबारी जुए में हार गया था।

उसने चीटिंग का आरोप लगाकर झगड़ा किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। इससे खफा उसने कविनगर पुलिस को सूचना दी। मामला कप्तान तक पहुंचा तो छापेमारी की गई।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस को इसकी भनक पहले से थी, मगर पुलिस छापेमारी नहीं कर रही थी। पकड़े गए लोगों पर अश्लील हरकतें करना, एक्साइज ड्यूटी, गैम्बलिंग एक्ट और अनैतिक देह व्यापार के तहत मामले दर्ज किये गए हैं।

ये है मामला
मसूरी थाना क्षेत्र में गोविंदपुरम के थ्री स्टार पार्थ इन होटल में बुधवार आधी रात 66 कारोबारी और रईसजादें समेत 72 को गिरफ्तार किया था। इनमें छह लड़कियां थीं।

होटल में जुआ और डांस बार चल रहा था। ये खबर बृहस्पतिवार के अंक में सिर्फ अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। आरोपी बिजनेसमैन और रईसजादे थे।

यहां से 9 लाख 73 हजार 290 रुपये, शराब की खाली-भरी बोतलें, अश्लील साहित्य, ताश के पत्ते, चार लाइसेंसी पिस्टल-रिवाल्वर, 20 लग्जरी कारें बरामद की गई थीं।

होटल मालिक, डांसर समेत 72 आरोपी गए जेल
गोविंदपुरम के पार्थ इन होटल में पकड़े गए 72 आरोपियों को बृहस्पतिवार शाम जेल भेज दिया गया। इनमें होटल मालिक और छह बार डांसर शामिल हैं।

पकड़े गए आरोपी दिल्ली, गुड़गांव, मेरठ, फरीदाबाद, गाजियाबाद आदि जगह केरहने वाले हैं। इन्हें चार थानों में रखा गया। 26 मसूरी थाने में, 20-20 कविनगर और सिहानी गेट कोतवाली रखे गए थे।

छह लड़कियाें को महिला थाने में रखा गया था। इन्हें बसों में भरकर पहले मेडिकल के लिए संयुक्त जिला अस्पताल और फिर कचहरी ले जाया गया। आरोपियों में एक खुद को बसपा नेता बता रहा था।


इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट सीओ सदर राजेश पांडे ने दर्ज करायी थी। सीओ मोदीनगर मामले की जांच कर रहे हैं। होटल मालिक का कहना है कि वह बुधवार रात 11 बजे ही देहरादून से लौटा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके होटल में कुछ गलत नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed