फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   What happened to the promises Mr. Kejriwal onions reached 80 kg

वादे का क्या हुआ केजरीवाल जी, 80 रूपए किलो पहुंच गई प्याज

Wed, 19 Aug 2015 09:02 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
What happened to the promises Mr. Kejriwal onions reached 80 kg

राजधानीवासी प्याज काटने से नहीं, बल्कि कीमतों से रो रहे हैं। मंगलवार को प्याज 80 रुपये प्रति किलो तक बिका। यह कीमत आने वाले कुछ दिनों में 100 रुपये किलो तक जा सकती है।

विज्ञापन


मंडी में अच्छे किस्म के प्याज के दाम मंगलवार को 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक रही। जानकारों का कहना है कि  नए प्याज की फसल खेतों से निकलने शुरू हो गई है और अगस्त के आखिर तक कीमतों में गिरावट की उम्मीद है।
विज्ञापन


हालांकि दिल्ली सरकार 30 रुपये प्रति किलो प्याज बेच रही है, लेकिन मंगलवार को सरकार से अधिकृत ज्यादातर दुकानों में प्याज खत्म हो गया, जिससे लोगों को बाजार से अधिक दाम में प्याज खरीदना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में प्याज 50 रुपये प्रति किलो बिका

What happened to the promises Mr. Kejriwal onions reached 80 kg

आजादपुर थोक मंडी के आढ़तियों के मुताबिक, सोमवार से अचानक प्याज में तेजी आनी शुरू हुई थी, जोकि जारी है। मंडी में प्याज 50 रुपये प्रति किलो तक बिका।


आढ़तियों के मुताबिक, सरकार के ऐलान के बाद कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन स्टोर कम होने से अचानक से पीछे से दामों में उछाल आ गया, जिसका असर दिल्ली की मंडियों में देखने को मिल रहा है।

आढ़तियों के मुताबिक, पहले जहां दिल्ली में 600 से 700 टन प्याज की खपत होती थी, वहीं अब यह खपत 14 सौ टन तक पहुंच चुकी है।

नई फसल आने के बाद ही राहत मिलेगी

What happened to the promises Mr. Kejriwal onions reached 80 kg

हालांकि आम परिवारों में इस्तेमाल होने वाला प्याज 40 रुपये प्रति किलो थोक में बिक रहा है। वहीं, गोल मार्केट में सब्जी बेचने वाले सोनू ने बताया कि वे पिछले एक हफ्ते से 40 रुपये किलो के आधार पर प्याज बेच रहे थे, लेकिन सोमवार से 60 व 80 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं। दुकानदार जगदीश ने बताया कि अगर पहले कोई एक किलो प्याज खरीदता था, आज भी खरीद रहा है। क्योंकि दाम तो अन्य सब्जियों के भी बढ़े हैं।


आजादपुर मंडी के अध्यक्ष के मुताबिक खेतों से प्याज की नई फसल लोड हो रही है। नई फसल अगस्त के आखिर तक पहुंच जाएगी। तब तक रेट में इजाफा संभव है। नई फसल आने के बाद ही लोगों को राहत मिलेगी।

हालांकि दाम बढ़ने का असर मार्केट की खरीद पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा है। थोक मंडी में बिकने के बाद भी 1400 से 1500 टन प्याज मंगलवार को बिका है, जबकि मंडी में 1700 टन से अधिक पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed