फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Welcome murder case minor murderer is committing crime under the influence of his brother-in-law

वेलकम मर्डर केस: जीजा से प्रभावित है हत्यारा, इलाके का है बदमाश; करीबी ने जो बताया उसे जान कोई भी रह जाए हैरान

Thu, 23 Nov 2023 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Nov 2023 10:11 PM IST
सार

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां के अलावा दो बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। वेलकम में आरोपी के परिवार के एक करीबी ने बताया कि नाबालिग जरूरत से ज्यादा गुस्से वाला है।

विज्ञापन
Welcome murder case minor murderer is committing crime under the influence of his brother-in-law
वेलकम में दिल दहला देने वाली वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाबालिग आरोपी अपने जीजा से काफी प्रभावित है। जीजा वेलकम थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। नाबालिग को शराब के अलावा दूसरे नशों की लत है। नशे की लत पूरी करने के लिए वह इलाके के लोगों से अक्सर पैसे छीन लेता है। विरोध करने पर आरोपी चाकू मारने से भी गुरेज नहीं करता था। स्थानीय लोग आरोपी के मिजाज से अच्छी तरह वाकिफ हैं। रुपये मांगने के दौरान लोग जल्द से उसे मना भी नहीं करते। मंगलवार को आरोपी बुरी तरह नशे में धुत था। यूसुफ किसी काम से वहां पहुंचा तो आरोपी ने लूट का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां के अलावा दो बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। वेलकम में आरोपी के परिवार के एक करीबी ने बताया कि नाबालिग जरूरत से ज्यादा गुस्से वाला है। छोटी-छोटी बातों पर लड़ने के लिए तैयार रहता है। मां और बहन भी उसके गुस्से से परेशान हैं। आरोपी हमेशा ही अपने पास कोई न कोई हथियार रखता है। हत्या के बाद उससे बरामद चाकू मीट काटने में इस्तेमाल किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध समीक्षा बैठक में हत्याकांड पर चर्चा
उत्तर-पूर्वी जिले में गुरुवार को अपराध समीक्षा, तरीके व निवारण और लंबित पड़े केसों की जांच को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर-1 दीपेंद्र पाठक और संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा जिले के सभी एसीपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में वेलकम हत्याकांड को लेकर भी चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि विशेष आयुक्त ने इस तरह के अपराधियों पर विशेष नजर रखने के आदेश दिए। साथ ही, मामले की जांच कर रहे अधिकारियों से कहा गया है कि वह एक-एक सबूत जुटा लें। मामले में बालिग की तरह मुकदमा चलाने पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन

वारदात के बाद पकड़े नाबालिग
2023-- 1707
2022--3002
2021-- 3317
2020--2940

हत्या में पकड़े गए नाबालिग
2023- 112
2022- 152
2021- 125
2020- 96
(नोट: वर्ष 2023 के सभी आंकड़े 15 अगस्त तक के ही हैं)

नाबालिगों के कुछ मामले
-20 सितंबर 2023: गाजीपुर में चार नाबालिगों ने युवक की चाकू घोंपकर हत्या की।
-10 सितंबर 2023: संगम विहार में आठ नाबालिगों ने युवक की चाकू घोंपकर हत्या की।
-31 अगस्त 2023: माया गैंग ने अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या की। मामा को भी गोली मारी।
-30 अगस्त 2023: जामिया नगर के बटला हाउस में नाबालिग ने युवक की गला रेतकर हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed