फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weekend will be cool in Delhi and surrounding areas

Delhi: दिल्ली में कई जगह बारिश, राजधानी और आसपास वीकेंड होगा कूल-कूल, 25 से 27 जून तक यलो अलर्ट

Fri, 23 Jun 2023 06:10 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 06:10 AM IST
सार

मौसम विभाग ने वीकेंड के लिए हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weekend will be cool in Delhi and surrounding areas
कर्तव्य पथ पर बारिश... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कुछ दिनों से दिल्ली और आसपास का मौसम बदला हुआ है। कल तड़के बारिश हुई थी और आज भी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश की खबर है। गौरतलब है कि चक्रवात बिपरजॉय की वजह से उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला और हल्की बारिश हुई। हालांकि, अभी उमस लोगों को काफी परेशान किए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मानसून को लेकर स्थितियां अनुकूल बनी हुई है लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता कि मानसून कब दस्तक देगा। विभाग ने वीकेंड के लिए हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

 

इससे उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होगी। मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार पंजाब के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे 24 जून की रात से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में बारिश का दौर शुरु होगा। 25 व 26 जून को भी बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन

 

जून में अब तक 22.7 मिमी बारिश

मानसून की बारिश वाला महीना होने के बावजूद क्या जून में अब तक कम बारिश हुई है, इस पर उन्होंने कहा कि जून का कोटा वीकेंड में होने वाली बारिश पूरा कर सकती है। वहीं, अभी पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मानसून की बारिश के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही है। ऐसे में उम्मीद है कि दिल्ली-एनसीआर में भी मानसून जल्दी दस्तक दे देगा। दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग में एक जून से अब तक 22.7 मिमी बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आयानगर में सबसे अधिक 5.9, मिमी बारिश
दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस कारण से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का स्तर 92 से 54 फीसदी तक रहा। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक 02.4 मिमी बारिश हुई। आयानगर में 5.9, मिमी, रिज में 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं रविवार से फिर से तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरु होगी। 25 जून को तापमान 36 व 26 जून को 34 डिग्री रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed