फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weddings at Fijulkerjee panchayat, DJs and alcohol be stopped.

शादियों में डीजे, शराब रोकने के लिए पंचायत का फरमान

Sun, 03 Jan 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 03 Jan 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
Weddings at Fijulkerjee panchayat, DJs and alcohol be stopped.

यहां के गांवों में अब न तो शादी विवाह में डीजे बजेगा और न ही शराब परोसी जायेगी। 84 पाल की पंचायत कर पंचों ने यह फैसला किया है। युवाओं ने भी इस पर अपनी सहमति जताई है।

विज्ञापन


इसे फिजूलखर्ची रोकने के लिए एक सार्थक कदम उठाने के रूप में देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों गुडगांव के गांव तिगरा में हुई गुर्जरों की पंचायत में उक्त निर्णय लिया जा चुका है।
विज्ञापन


इसके बाद फरीदाबाद के गांव तिगांव में भी 84 पाल की महापंचायत की गई जिसमें शादियों में होने बजने वाले डीजे और परोसे जाने वाली शराब पर पांबदी लगाई जाने की बात पंचों के बीच में रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसपर सैंकड़ों पंचों ने समर्थन कर अपनी सहमति जताई। यानि समाज के लिये कुरीति बनते जा रहे शादियों से जुड़े उक्त मुद्दों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

चौरासी पाल के सबसे बड़े गांव तिगांव में गुर्जर समाज की महापंचायत का आयोजन ऐतिहासिक जेलदार चौपाल पर किया गया। पंचायत की अध्यक्षता उप सरपंच नत्थीराम ने की।

पंचायत में सभी ने एक स्वर में निर्णय लेते हुए कहा कि गुर्जर समाज में विवाह शादियों में डीजे, शराब, आतिशबाजी सहित फिजूल खर्ची पर पूरी तरह से रोक लगायी जाए।


यह सभी के लिए लाभदायक होगा। पंचायत में मानसिंह सरपंच भैसावली, प्रेमचंद पहलवान, रधुवीर जेलदार, रतिचंद नागर, राजेन्द्र नागर, रविन्द्र नागर, जगत आर्य, कैप्टन भीका, कालू पहलवान लहडौला, वीपी नागर, हरीचंद नागर, धर्मराज नागर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed